Aligarh : अलीगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, 1194 करोड़ 75 लाख की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

सतीश कुमार
2 Min Read

Aligarh। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हेलीकॉप्टर से आईटीआई स्थित हेलीपैड पहुंचे। जहां से वे कार द्वारा सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में उन्होंने मंडलीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज से जनप्रतिनिधियों ने सीएम योगी के समक्ष अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री नुमाइश मैदान पहुंचकर 1194 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ जनसभा को भी संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चैक, पीएम एवं सीएम आवास लाभार्थीगनों को लाभान्वित करने के साथ ही विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण एवं अन्न प्रासन्न भी कराया। एक जिला एक उत्पाद के तहत सीएम ने अलीगढ़ की पीतल की मूर्तियां,खुर्जा की क्रॉकरी, फिरोजाबाद की चूडियां सहित अन्य जिलों के उत्पादों को भी याद किया।

अलीगढ़ डिफेस कॉरिडोर व राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल का भी जिक्र किया। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर को याद कर हर घर तिरंगा लहराने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों को मुस्तैद किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment