- इसमें Siri AI, पर्सनल प्रोफाइल और फेसटाइम की सुविधा.
Apple का AI प्लान अब सिर्फ iPhone तक सीमित नहीं रहना वाला है. कंपनी अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स में भी AI को बड़ी भूमिका देने की तैयारी में है. खासकर Siri AI के आने के बाद Apple के पुराने HomePod और Apple TV जैसे डिवाइसेज को नए तरीके से इस्तेमाल करने की उम्मीद बढ़ गई है. ऐसे में Apple के 9 सितंबर को होने वाले लॉन्च इवेंट Surprise and Shine में नए स्मार्ट होम डिवाइसेज की एंट्री की चर्चा है, जबकि आगे चलकर Apple एक ऐसे स्मार्ट होम हब पर भी काम कर सकता है जो घर के अलग-अलग डिवाइसेज को एक ही जगह से कंट्रोल करने का काम करेगा.
Siri से लेकर Smart Home तक बड़ा प्लान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसी सीजन में नए HomePod Mini और Apple TV 4K को लॉन्च कर सकता है. मौजूदा HomePod Mini और Apple TV कई साल पुराने हो चुके हैं और अब Siri AI के तैयार होने के बाद इनके नए वर्जन आने की उम्मीद है. नए HomePod Mini में S5 चिप की जगह S9 चिप मिल सकती है.
इसके साथ नए कलर ऑप्शन, नया वायरलेस चिप और बेहतर ऑडियो क्वालिटी मिलने की बात कही जा रही है. हालांकि सबसे बड़ा बदलाव Siri AI का सपोर्ट हो सकता है, जिससे HomePod Mini पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम कर सकेगा. वहीं, नए Apple TV 4K में A15 Bionic की जगह A17 Pro चिप मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसके रिमोट को भी नए डिजाइन और Siri AI से जुड़े फीचर्स के साथ अपडेट किया जा सकता है.
7 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब
Apple का स्मार्ट होम प्लान यहीं खत्म नहीं होता है. कंपनी एक नए स्मार्ट होम हब पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके दो वर्जन हो सकते हैं. एक मॉडल स्क्रीन के साथ आएगा, जिसे मैग्नेटिक सिस्टम की मदद से दीवार पर लगाया जा सकेगा, जबकि दूसरे मॉडल में स्पीकर बेस दिया जा सकता है. इस डिवाइस में 7 इंच का स्क्वायर डिस्प्ले और homeOS नाम का नया ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसमें Siri AI से बातचीत, फेसटाइम कॉल और स्मार्ट होम डिवाइसेज को मैनेज करने जैसे काम किए जा सकते हैं. इसे HomePod नाम से भी पेश किए जाने की चर्चा है और इसमें A18 चिप मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें – इस बार Apple का सबसे बड़ा सरप्राइज, iPhone 18 क्यों नहीं आएगा?
Siri AI बनेगा पूरे Home Ecosystem का हिस्सा
इस स्मार्ट होम हब का सबसे अहम हिस्सा इसका AI एक्सपीरियंस हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइस में पर्सनल प्रोफाइल, फेशियल रिकग्निशन और प्रेजेंस डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. इससे अलग-अलग यूजर्स को उनकी जरूरत के हिसाब से कैलेंडर, रिमाइंडर्स, फोटो और दूसरे विजेट्स दिखाए जा सकते हैं. इसके अलावा Widget Gallery और Smart Stack जैसे फीचर्स भी इसका हिस्सा हो सकते हैं.
कैमरा और स्मार्ट डोरबेल भी आ सकते हैं
Apple के स्मार्ट होम प्लान में आगे सिक्योरिटी कैमरा और स्मार्ट डोरबेल जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल हो सकते हैं. इसके साथ स्मार्ट डिस्प्ले का एक एडवांस वर्जन भी आने की चर्चा है, जिसमें बड़ी 9 इंच स्क्रीन और रोबोटिक आर्म दिया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – Android फोन को बनाएं चलता-फिरता कंप्यूटर! इन तरीकों से होगा PC जैसा काम