Tech News

Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 6, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • अक्टूबर में MacBook Ultra, पहला OLED iPad भी आएगा.

Apple का सितंबर इवेंट आमतौर पर नए iPhone और दूसरे बड़े डिवाइसेज के लॉन्च के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार कंपनी के प्लान में कुछ अलग देखने को मिल सकता है. Apple ने अपने अगले लॉन्च इवेंट को Surprise and Shine नाम दिया है और 9 सितंबर को होने वाले इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ कई नए डिवाइसेज पेश किए जाने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इस बार Apple के स्मार्ट होम सेगमेंट पर भी फोकस देखने को मिल सकता है तो आइए जानते हैं कि Apple अपने बड़े इवेंट में कौन-से नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च कर सकता है. 

नए HomePod मॉडल की हो सकती है एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple अगले हफ्ते तीन नए स्मार्ट होम डिवाइस लॉन्च कर सकता है. इनमें HomePod Touch, HomePod Mini 2 और Apple TV 4K शामिल हैं. HomePod Touch को 7 इंच टचस्क्रीन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है. वहीं, HomePod Mini 2 में नया चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है. इसके अलावा इसमें ऑडियो से जुड़े कई अपग्रेड्स और सीरी Siri AI भी शामिल हो सकता है. 

नए Apple TV 4K में मिलेगा ज्यादा पावरफुल चिप

Apple के अगले Apple TV 4K को भी नए और ज्यादा पावरफुल चिपसेट के साथ लाए जाने की उम्मीद है. इसमें सीरी AI मिलने की बात भी सामने आई है. इसके साथ Apple TV 4K के रिमोट को भी अपडेट किया जा सकता है. नए रिमोट में Siri AI-powered tools दिए जाने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें – बच्चों के फोन में छिपे Apps ऐसे पकड़ें, जानें तरीका

सितंबर के बाद अक्टूबर में भी बड़े लॉन्च

Apple का सितंबर इवेंट खत्म होने के बाद अक्टूबर भी कंपनी के लिए काफी बिजी रहने वाला बताया जा रहा है. इस दौरान MacBook Ultra, Apple का पहला touchscreen laptop, M6 processor वाला नया MacBook Pro, M6 chipset वाला refreshed iMac और OLED display वाला पहला iPad मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है. इसके अलावा एक नया full-size Apple HomePod भी अक्टूबर में आ सकता है. 

iPhone 18 सीरीज में भी बड़ा बदलाव

इस बार Apple के सितंबर इवेंट में केवल iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max आने की चर्चा है. कंपनी के पहले book-style foldable iPhone Ultra के साथ Apple Watch Series 12, Apple Watch Ultra 4 और AirPods 5 भी लॉन्च हो सकते हैं. वहीं, Standard iPhone 18 और iPhone Air 2 की लॉन्चिंग फिलहाल टल सकती है. Apple का Surprise and Shin’ इवेंट 9 सितंबर को Apple Park, Cupertino में होगा.

यह भी पढ़ें – 2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।