Automobile

Aprilia SR 125 और SR 175 Tribute Edition लॉन्च! जानें कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 20, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

इंडियन आर्मी को डेडिकेटेड खास मिलिट्री-थीम डिजाइन के साथ Aprilia ने SR 125 और SR 175 Tribute Edition लॉन्च किए हैं. Matte Green फिनिश, स्पोर्टी लुक, दमदार इंजन और 5 साल की वारंटी इन स्कूटर्स को बेहद खास बनाती है. अगर आप स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, तो इन नए Tribute Editions की कीमत, फीचर्स और इंजन डिटेल जानना आपके लिए जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Aprilia का नया धमाका! मिलिट्री लुक में आए SR 125 और SR 175 के Tribute EditionZoom

Aprilia SR 125 and SR 175 Tribute Edition को लॉन्च किया गया है.

Aprilia ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SR सीरीज के नए Tribute Editions लॉन्च कर दिए हैं. ये स्पेशल एडिशन भारतीय सेना को सलामी देते हुए मिलिट्री-थीम्ड डिजाइन के साथ आए हैं. Matte Green कलर और आर्मी-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ ये स्कूटर्स स्टाइलिश और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड दोनों हैं.

SR 125 Tribute Edition की कीमत ₹1.11 लाख (एक्स-शोरूम) और SR 175 Tribute Edition की कीमत ₹1.21 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. कंपनी इनके साथ 5 साल की वारंटी, फ्री सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस भी ऑफर कर रही है. ये एडिशन यंग राइडर्स और स्टाइल लवर्स के लिए आकर्षक विकल्प साबित होंगे. आइए इनकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

Tribute Editions का डिज़ाइन मिलिट्री थीम पर आधारित है, जिसमें मैट ग्रीन कलर स्कीम और बोल्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं. एग्रेसिव लाइन्स, स्पोर्ट्स-स्टाइल मुडगार्ड, LED X रियर लाइट और मिनिमलिस्ट अलॉय रिम्स इसे रेसिंग स्पिरिट देते हैं. दोनों स्कूटर्स में एथलेटिक लुक है, जो शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक फिट बैठता है. डबल सीट पैसेंजर के साथ कम्फर्टेबल है और अंडरसीट स्टोरेज हेलमेट रखने लायक है. फुल LED लाइटिंग बेहतर विजिबिलिटी देती है.

फीचर्स

स्कूटर्स में मॉडर्न फीचर्स शामिल हैं. जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट, कोर्टेसी लाइट और बड़ा स्टोरेज स्पेस. सेफ्टी के लिए अच्छी ब्रेकिंग सिस्टम और स्टेबल हैंडलिंग है. Tribute Edition में स्पेशल ग्राफिक्स और थीमेटिक एलिमेंट्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं. Aprilia की स्पोर्टी हेरिटेज को बनाए रखते हुए ये रोजमर्रा की कम्यूटिंग और लंबी राइड दोनों के लिए उपयुक्त हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

SR 125 Tribute Edition में 124.45 cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है. ये पावरट्रेन लगभग 10.46 bhp पावर और 10.4 Nm टॉर्क जनरेट करता है. CVT ट्रांसमिशन के साथ ये स्मूद राइडिंग देता है और टॉप स्पीड करीब 90 kmph तक जा सकती है.

SR 175 Tribute Edition में बड़ा 174.4 cc hp-e इंजन है, जो 13.08 bhp पावर और 14.14 Nm टॉर्क देता है. ये ज्यादा पावरफुल है और हाईवे पर बेहतर परफॉरमेंस दिखाता है. दोनों में फ्यूल इंजेक्शन और BS6 फेज 2 कंप्लायंस हैं, जो अच्छी माइलेज और कम एमिशन सुनिश्चित करते हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।