Kumbh March horoscope 2026: मार्च महीने के उत्तरार्ध का कुछ समय यदि छोड़ दें तो पूरा महीना आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस माह आप जितनी ईमानदारी से परिश्रम और प्रयास करेंगे आपको उतना ही फल प्राप्त होगा. यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं तो इस माह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है.
बेरोजगार लोगों को किसी मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से मनचाहा रोजगार मिल सकता है. पहले से कार्यरत लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा तथा समय पर लक्ष्यों की पूर्ति और कार्य संपन्न होंगे. इस माह के मध्य तक आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में बड़ी राहत मिल सकती है.
विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं अथवा अदालती फैसला आपके हक में आ सकता है. व्यावसायिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. माह के पूर्वार्ध में आप कोई बड़ी व्यावसायिक डील कर सकते हैं. कारोबार में लाभ और प्रगति होने पर आप हर्ष का अनुभव करेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय अनुकूल है, वे अपना बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होंगे.
माह के अंतिम सप्ताह में अचानक से आई कुछेक अड़चनों के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा. मार्च महीने में रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे. सिंगल लोगों के जीवन में किसी प्रिय व्यक्ति की इंट्री हो सकती है.
पहले से प्रेम संबंध में बने हुए लोगों का आपसी विश्वास और आत्मीयता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखयम बना रहेगा। संतान की उपलब्धि से मान-सम्मान बढ़ेगा.
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

