Bajaj Avenger 220 Street लॉन्च: ₹1.29 लाख में क्रूजर बाइक, 40kmpl माइलेज और 220cc इंजन


Last Updated:

बजाज ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Avenger 220 Street को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. ₹1.29 लाख की कीमत वाली ये बाइक 220 सीसी इंजन, दमदार रोड प्रेजेंस, LED हेडलैंप और 40 KMPL तक के माइलेज के साथ आती है. अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और लंबी दूरी के लिए आरामदायक क्रूजर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Avenger 220 Street आपके लिए बड़ा सरप्राइज साबित हो सकती है. जानिए इसकी पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Bajaj Avenger 220 Street की धमाकेदार वापसी! अब और ज्यादा स्टाइलिश और दमदारZoom

Bajaj Avenger 220 Street इंडियन मार्केट में लॉन्च.

Bajaj Auto ने अपनी पॉपुलर क्रूजर सीरीज में वापसी करते हुए नई Bajaj Avenger 220 Street को लॉन्च कर दिया है. ये बाइक ₹1.29 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जो बजट क्रूजर चाहने वालों के लिए आकर्षक विकल्प साबित होगी. Avenger 160 Street के डिस्कंटिन्यू होने के बाद कंपनी ने 220 cc वेरिएंट पर फोकस बढ़ाया है.

ये बाइक स्ट्रीट और क्रूजर स्टाइल का परफेक्ट मिश्रण है, जो शहर की सड़कों पर आसानी से चलने के साथ लंबी राइड्स के लिए भी कम्फर्टेबल है. BS6 फ़ेज़ 2 और E20 कंप्लायंट इंजन के साथ ये इको-फ्रेंडली भी है. Avenger सीरीज की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई Street 220 मॉडर्न फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और आकर्षक डिजाइन के साथ आई है. बजाज ने इसे दो कलर ऑप्शन्स में पेश किया है. आइए, इसकी डिजाइन से लेकर इंजन और परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन

नई Bajaj Avenger 220 Street में क्रूजर-इंस्पायर्ड स्पोर्टस्टर लुक दिया गया है. इसमें लॉन्ग व्हीलबेस, लो-स्लंग सीट और मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जो राइडर को रोड प्रेजेंस देता है. LED हेडलैंप, ब्लैकआउट एलिमेंट्स और स्पोर्टी ग्राफिक्स इसे मॉडर्न टच देते हैं. हैंडलबार पोजीशन आरामदायक है, जबकि रियरव्यू मिरर्स और व्हील डिजाइन इसे स्ट्रीट-फ्रेंडली बनाते हैं. कुल वजन लगभग 160 किलो है, जो हैंडलिंग को आसान रखता है.

फीचर्स

बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग और सिंगल चैनल ABS शामिल हैं. कम्फर्ट के लिए लो स्लंग सीट (लगभग 725 mm) और रिलैक्स्ड राइडिंग पोस्चर दिया गया है. अन्य फीचर्स में ट्यूबलेस टायर, साइड स्टैंड इंडिकेटर और इंजन गार्ड शामिल हैं. ये लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपयुक्त है. स्पेसिफिकेशन्स-

  • इंजन: 220cc सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड, DTS-i, फ्यूल इंजेक्टेड
  • पावर: 19.03 PS @ 8500 rpm
  • टॉर्क: 17.55 Nm @ 7000 rpm
  • गियरबॉक्स: 5-स्पीड
  • ब्रेक्स: फ्रंट डिस्क, रियर ड्रम (ABS के साथ)
  • फ्यूल टैंक: 13 लीटर
  • वजन: 160 किलो
  • टॉप स्पीड: लगभग 120-130 kmph

परफॉरमेंस और माइलेज

220 सीसी ऑयल-कूल्ड इंजन स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. शहर में आसान राइडिंग और हाईवे पर अच्छी पिकअप मिलती हैं. कंपनी का दावा है कि ये 40 kmpl तक का माइलेज देगी, जबकि रियल वर्ल्ड में 30-35 kmpl आसानी से मिल सकता है. ट्विन स्पार्क टेक्नोलॉजी इंजन को रिफाइन और इकोनॉमिकल बनाती है. कुल मिलाकर, Bajaj Avenger 220 Street स्टाइल, परफॉर्मेंस और वैल्यू का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. बजट क्रूजर सेगमेंट में ये मजबूत दावेदार साबित होगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link