Baramati Plane Crash: कौन थे अजित पवार के विमान के अनुभवी पायलट कैप्टन साहिल मदान? जानें उनके करियर और अनुभव की कहानी

सतीश कुमार
3 Min Read


बारामती में हुए Learjet 45 विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति और विमानन जगत को हिलाकर रख दिया. इस दर्दनाक हादसे में राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोग मारे गए. विमान की कमान अनुभवी पायलट कैप्टन साहिल मदान संभाल रहे थे. आइए उनके बारे में जानते हैं.

कैप्टन साहिल मदान ने 2010 से अपने पायलट करियर की शुरुआत की थी और पिछले 16 सालों से वाणिज्यिक विमानों का संचालन कर रहे थे. उन्होंने अपने करियर में Air Charter Services, Winfly Aviation और VSR Ventures Pvt Ltd जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया. वर्तमान में वे VSR Ventures के लिए Learjet 45 Captain के रूप में कार्यरत थे.

तगड़ा था अनुभव

2015 से 2020 तक उन्होंने VSR Ventures Pvt. Ltd. में Chief Pilot और Pilatus PC-12 Captain के रूप में अपनी सेवाएं दीं. इसके बाद 2020 से 2021 तक वे Winfly Aviation Pvt. Ltd. में Pilatus PC-12 Captain रहे. 2021 से 2022 तक उन्होंने VSR Ventures Pvt. Ltd. में Director Operations और King Air B-350 Captain के रूप में कार्य किया. 2022 से 2024 तक उन्होंने VSR Corporation Pvt. Ltd. में Learjet 45 Captain की जिम्मेदारी संभाली. वर्तमान में वे फिर से VSR Ventures Pvt. Ltd. – Learjet 45 Captain के पद पर कार्यरत थे.

कब हुआ हादसा?

बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान ने संतुलन खो दिया और रनवे से फिसलते हुए क्रैश हो गया. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, विमान का कुल वजन लगभग 9752 किलोग्राम था और टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

DGCA ने क्या कहा?

DGCA की जानकारी के अनुसार, बारामती में VSR ऑपरेटर का Learjet 45 विमान क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय संतुलन खो बैठा और रनवे से फिसलते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर पायलट-इन-कमांड और फर्स्ट ऑफिसर शामिल थे, यानी कुल पांच लोग सवार थे.

हादसे में कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा. रेस्क्यू टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं, और तकनीकी खराबी, मौसम या पायलटिंग एरर जैसे सभी पहलुओं की जांच जारी है. फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें – Maharashtra Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहां तक की थी पढ़ाई? जानें स्कूलिंग से लेकर पूरा रिपोर्ट

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment