Auto News

Battery Tips : रास्ते में बंद पड़ गई आपकी कार, आसान ट्रिक से कर सकते हैं फटाफट जंप स्टार्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 29, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Car Jump Start : जरा सोचिए कि आप परिवार के साथ घूमने जा रहे या फिर ऑफिस के लिए निकलने वाले हैं और कार की बैटरी डेड हो जाती है. अब मैकेनिक का इंतजार करने का समय नहीं है तो जंप स्टार्ट ही सबसे आसान तरीका बचता है. लेकिन, क्या आपको जंप स्टार्ट का तरीका पता है. आज हम इसे स्टेप बाई स्टेप जानते हैं.

रास्ते में बंद पड़ गई आपकी कार, आसान ट्रिक से कर सकते हैं फटाफट जंप स्टार्टZoom

बैटरी में जंप स्टार्ट करने के लिए दूसरी कार की जरूरत होती है.

नई दिल्ली. राह चलते अगर आपकी बैटरी धोखा दे जाए तो आप क्या करेंगे. खासकर बारिश और सर्दी के मौसम में इसका जोखिम ज्यादा रहता है. बैटरी धोखा दे जाने पर ज्यादातर लोग मैकेनिक का इंतजार करते हैं, लेकिन अगर आपको कुछ ट्रिक्स पता हैं तो आसानी से अपनी कार को स्टार्ट कर सकते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि आप छुट्टियों में अपने परिवार के साथ कहीं दूर जाने की योजना बना रहे हैं और आपकी कार की बैटरी काम करना बंद देती है. कार स्टार्ट नहीं होने पर कई तरह की दिक्कतें सामने आ सकती हैं. आज आपको कार को जंप स्टार्ट करने का तरीका जानते हैं.

सबसे पहले आप यह ध्यान दें कि अगर कार का इंजन स्टार्ट करते समय क्लिक-क्लिक की आवाज सुनाई दे. लाइटें धीमी पड़ जाएं या पावर विंडो बहुत धीरे काम करे तो आपको पहले ही यह समझ जाना चाहिए कि कार की बैटरी खत्म होने वाली है. बेहतर तो यही होगा कि आपको कार की बैटरी पूरी तरह खत्म होने के पहले ही उसे बदल देना चाहिए लेकिन अगर ऐसा नहीं कर सके तो आपको वह तरीका जरूर पता होना चाहिए जिसकी मदद से कार को जंप स्टार्ट किया जा सकता है.

जंप स्टार्ट के लिए क्या सामान चाहिए
जब आपकी कार की बैटरी डेड हो जाए और गाड़ी को चलाने की जरूरत हो तो कार स्टार्ट करने के लिए जंप-स्टार्टिंग को सबसे तेज विकल्प माना जाता है. सुनने में यह भले ही मुश्किल लगे, लेकिन यह प्रक्रिया उतनी कठिन नहीं है, जितना अभी तक आपको लगता है. आपको बस एक दूसरी गाड़ी की जरूरत होती है जिसकी बैटरी अच्छी हालत में हो और जंपर केबल्स की जरूरत होती है. साथ ही, आपको सावधानी से काम करना होगा ताकि कार की बैटरी को कोई नुकसान न पहुंचे या इस प्रक्रिया में आपको कोई चोट न लगे.

क्या है जंप स्टार्ट करने का तरीका

  • सबसे पहले दोनों कार को एक-दूसरे के नजदीक लाएं ताकि बैटरी पास हो सके.
  • ध्यान रखें कि दोनों कार को आमने-सामने खड़ी करनी है लेकिन उन्हें आपस में टच नहीं करने देना है.
  • बैटरी पर पॉजिटिव और निगेटिव साइन बने होते हैं, जिसका ध्यान रखना होगा.
  • जंपर केबल में भी 2 तरह के तार होते हैं, काला और लाल.
  • पॉजिटिव साइन वाले बैटरी नॉब पर लाल तार जोड़ा जाएगा जबकि निगेटिव साइन वाले पर काला तार.
  • अब इन दोनों तार को उस कार की बैटरी से जोड़ें जिसकी बैटरी सही है.
  • यह ध्यान रखना होगा कि एक कार के पॉजिटवि सिरे को दूसरी कार के निगेटिव सिरे से जोड़ेंगे, जबकि निगेटिव सिरे को पॉजिटिव से जोड़ना होगा.
  • अब जिस कार की बैटरी सही है, उसे स्टार्ट करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें ताकि दूसरी कार की बैटरी चार्ज हो जाए.
  • कुछ मिनट बाद आप दूसरी कार को भी स्टार्ट कर सकते हैं. अगर यह तरीका काम नहीं करता है तो फिर आपको बैटरी बदलनी पड़ेगी.

सावधानी से हटाएं जंपर केबल

  • कार स्टार्ट होने के बाद जंपर केबल को भी सावधानी से हटाना होगा.
  • सबसे पहले खराब बैटरी वाली कार से निगेटिव वाले तार को हटाएं और फिर पॉजिटिव तार वाले क्लैंप को खोलकर नीचे रख दें.
  • इसके बाद अच्छी बैटरी वाली कार से लाल वाले तार को हटाएं फिर काले वाले तार को हटाएं.
  • ध्यान रखें कि इस पूरी प्रक्रिया में दोनों क्लैंप आपस में टच न करने पाएं.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।