Best 8 Seater Family Cars in India: Innova Crysta, Hycross या Maruti Invicto- कीमत, माइलेज और फीचर्स में कौन बेस्ट?

aditisingh
4 Min Read


Best Family Cars in India: भारत में 8 सीटर कारों की डिमांड फैमिली, टूर ऑपरेटर्स और बड़े घरों में बहुत ज्यादा है. स्पेस, कम्फर्ट, माइलेज और विश्वसनीयता इनके मेन फैक्टर्स हैं.फिलहाल मार्केट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, इनोवा हाइक्रॉस और मारुति सुजुकी इन्विक्टो इस सेगमेंट के बेस्ट ऑप्शन हैं. ये तीनों एमपीवी न सिर्फ 8 लोगों को आराम से बैठा सकती हैं, बल्कि लंबी ड्राइव, शहर की ट्रैफिक और हाईवे पर भी परफॉर्म करती हैं.

अगर आपकी बड़ी फैमिली है और आप आने वाले दिनों में एक Family Car खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. हम इन तीनों MPVs की कीमत, इंजन, माइलेज, फीचर्स, कम्फर्ट, सेफ्टी और रियल वर्ल्ड यूज संबंधी डिटेल पर एक नजर डालेंगे. आइए जानते हैं कि इन तीनों में आपके लिए कौन सी गाड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन होगी.

Toyota Innova Crysta

सबसे पहले इनोवा क्रिस्टा की बात करते हैं. ये क्लासिक और सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसके 8 सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹18.85 लाख से शुरू होकर ₹25.67 लाख तक जाती है. 2.4 लीटर डीजल इंजन 148 बीएचपी पावर और 343 एनएम टॉर्क देता है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ये लैडर फ्रेम चेसिस पर बनी है, जो रफ रोड्स, भारी लोड और टोइंग के लिए परफेक्ट है.

रियल वर्ल्ड माइलेज 9-14 किमी/लीटर मिलता है. 8 सीटर में दूसरी रो बेंच सीट तीन एडल्ट्स को अच्छा स्पेस देती है, थर्ड रो भी यूजेबल है. फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉयड ऑटो, पावर विंडो, डुअल एयरबैग और ABS शामिल हैं.

हाई वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल और रियर कैमरा भी मिलता हैकम कीमत, शानदार टॉर्क, टोयोटा की अमेजिंग रिलायबिलिटी और लंबे समय तक चलने वाली बिल्ड क्वालिटी इसे अच्छा ऑप्शन बनाते हैं. अगर आपका बजट कम है और डीजल पसंद है तो क्रिस्टा बेस्ट रहेगी.

Toyota Innova Hycros

अब टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर आते हैं, जो सबसे मॉडर्न और एफिशिएंट चॉइस है. 8 सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹19.20 लाख (बेस पेट्रोल) से ₹28.32 लाख (टॉप हाइब्रिड) तक जाती है. 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम 184 बीएचपी तक कॉम्बाइंड पावर देता है. e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और मोनोकोक चेसिस से ड्राइविंग स्मूद और कम्फर्टेबल है.

ARAI क्लेम्ड माइलेज 23.24 किमी/लीटर तक है. शहर और हाईवे दोनों में 8 सीटर लेआउट में सेकेंड रो बेंच सीट स्पेशियस है. टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैन सीट्स, JBL ऑडियो, लेवल-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं. बेस्ट-इन-क्लास माइलेज, शानदार रिफाइनमेंट, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और फैमिली कम्फर्ट इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. अगर आप माइलेज और मॉडर्न फीचर्स चाहते हैं तो हाइक्रॉस अनबीटेबल है.

Maruti Suzuki Invicto

तीसरा ऑप्शन मारुति इन्विक्टो है, जो हाइक्रॉस का ट्विन ब्रदर माना जाता है. इसके 8 सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹24.97 लाख से शुरू होकर ₹28.61 लाख तक जाती है. ये भी 2.0 लीटर हाइब्रिड सिस्टम पर चलती है और 23.24 किमी/लीटर माइलेज देने में सक्षम है. पावर आउटपुट लगभग 150 बीएचपी है लेकिन ड्राइव फील बहुत स्मूद है.

स्टाइलिंग थोड़ी अलग (बोल्ड ग्रिल) है और मारुति का सर्विस नेटवर्क देशभर में सबसे बड़ा है, जिससे मेंटेनेंस सस्ता और आसान है. 8 सीटर में स्पेस हाइक्रॉस जितना ही अच्छा है. फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 10-इंच टचस्क्रीन और 360 कैमरा हैं, लेकिन टॉप ADAS, ऑटोमैन सीट्स और JBL साउंड हाइक्रॉस से मिसिंग हैं मारुति की सर्विस, अच्छा वैल्यू फॉर मनी और हाइब्रिड एफिशिएंसी इसे बेहतर ऑप्शन बनाते हैं. अगर आपको मारुति का विश्वास और आसान सर्विस चाहिए तो इन्विक्टो परफेक्ट है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.