Last Updated:
Best Bike for Village Roads 2026: गांव की टूटी-फूटी सड़कों, कच्चे रास्तों और रोजमर्रा के भारी इस्तेमाल के लिए सही बाइक चुनना आसान नहीं है. अगर आप दमदार माइलेज, मजबूत बॉडी, कम मेंटेनेंस और बेहतरीन आराम वाली मोटरसाइकिल तलाश रहे हैं, तो TVS Radeon, Hero Splendor, Bajaj Platina 110, CT 110X और TVS Sport आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. जानिए इनमें से कौन सी बाइक आपके गांव और बजट के लिए सबसे सही रहेगी.
TVS Radeon को कंपनी ने काफी मजबूत और क्लासिक लुक के साथ डिजाइन किया है. इसका सीधा मुकाबला हीरो स्प्लेंडर जैसी पारंपरिक डिजाइन वाली बाइक्स से रहता है. इस बाइक में लंबी और चौड़ी सीट मिलती है, जो ड्राइवर और पीछे बैठने वाले पैसेंजर, दोनों को ही बेहतरीन आराम देती है. इसमें आपको क्रोम फिनिशिंग वाले साइड मिरर्स, स्टाइलिश टैंक पैड्स और एक प्रीमियम एनालॉग या डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिल जाता है. ये डिजाइन रफ एंड टफ इस्तेमाल के लिए एकदम सटीक है.
स्पेसिफिकेशन और कीमत की बात करें तो टीवीएस रेडियॉन में 109.7 सीसी का ड्यूरा-लाइफ सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8.19 पीएस की पावर और 8.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. माइलेज के मामले में ये बाइक बेहद कमाल की है और आसानी से 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर (kmpl) का एवरेज निकाल देती है. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹58,450 से शुरू होकर टॉप-एंड डिस्क वेरिएंट के लिए ₹80,200 तक जाती है.
TVS Sport एक बेहद पॉपुलर, हल्की और स्पोर्टी दिखने वाली कम्यूटर बाइक है. इसका डिजाइन बहुत ही स्लीक और एयरोडायनामिक है, जिसमें आकर्षक ग्राफिक्स, शार्प हेडलैंप काउल और स्पोर्टी टेल-लाइट दी गई है. ये बाइक केवल 112 किलोग्राम की है, जिसके कारण इसे ट्रैफिक से भरे रास्तों और तंग गलियों में भी हैंडल करना और मोड़ना काफी आसान हो जाता है. ये उन लोगों की पहली पसंद है, जो सिंपल लुक की जगह थोड़ा मॉडर्न लुक पसंद करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इस मोटरसाइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका रिकॉर्ड-तोड़ माइलेज है. टीवीएस स्पोर्ट में भी 109.7 सीसी का इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. ये लगभग 8.29 पीएस की पावर प्रोड्यूस करता है. इसकी टेस्टेड माइलेज करीब 80 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच जाती है, जो इसे सबसे किफायती बाइक बनाती है. भारत में इसकी औसत एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹65,500 से लेकर ₹66,600 के आसपास रहती है.
Bajaj Platina 110 को भारतीय बाजार में बेहतरीन कंफर्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए जाना जाता है. इसका डिजाइन काफी सिंपल, स्लीक और एयरोडायनामिक है, जिसमें खास बात ये है कि इसमें आपको एलईडी डीआरएल (LED DRL) और हैंड गार्ड्स (नकल गार्ड्स) जैसे शानदार लुक एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं. इसमें लगी लंबी और गद्देदार ‘क्विल्टेड’ सीट के साथ नाइटॉक्स सस्पेंशन खराब से खराब सड़कों पर भी झटकों को आसानी से झेल लेता है.
स्पेसिफिकेशन्स के मामले में ये बाइक अपने सेगमेंट में सबसे यूनिक है, क्योंकि ये इकलौती 110 सीसी बाइक है, जिसमें सिंगल-चैनल एबीएस (ABS) यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सेफ्टी मिलती है. इसमें 115.45 सीसी का बड़ा इंजन दिया गया है, जो 8.6 पीएस की पावर और 9.81 एनएम का बेहतरीन टॉर्क देता है. इसका माइलेज भी तकरीबन 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक रहता है. इसके ड्रम और एबीएस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹73,077 से शुरू होती है.
Bajaj CT 110X एक यूनिट और ऑफ-रोड लुक वाली रफ-एंड-टफ मोटरसाइकिल है. इसका डिजाइन किसी एडवेंचर या स्क्रैम्बलर बाइक की याद दिलाता है, जिसमें फ्रंट में राउंड हेडलैंप ग्रिल, मजबूत क्रैश गार्ड, रियर लगेज कैरियर (सामान रखने के लिए ग्रिल) और ब्लॉक-पैटर्न वाले मोटे टायर्स दिए गए हैं. ये बाइक खासकर ग्रामीण क्षेत्रों, डिलीवरी पार्टनर्स या भारी सामान लोड करके चलने वाले राइडर्स के लिए सबसे टिकाऊ विकल्प मानी जाती है.
इसके मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें भी बजाज का भरोसा और दमदार 115.45 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. ये इंजन 8.6 पीएस की पावर और 9.81 एनएम का बढ़िया टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जो भारी वजन खींचने में मदद करता है. भारी और मजबूत बॉडी होने के बावजूद ये बाइक आराम से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत तकरीबन ₹70,977 के आसपास है.
Hero Splendor भारतीय सड़कों की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मोटरसाइकिल है. इसका सिंपल और क्लासिक डिजाइन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. इसमें 97.2 cc का किफायती इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा के सफर के लिए पर्याप्त पावर देता है. 60 से 65 किमी/लीटर का शानदार माइलेज और ₹77,500 (एक्स-शोरूम) से शुरू होने वाली इसकी कम कीमत इसे हर मिडिल क्लास परिवार की पहली पसंद बनाती है. गांव की सड़को के लिए ये सबसे बेस्ट ऑप्शन है.