Hero Splendor Plus : ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8 PS की पावर देता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹75,441 से शुरू होती है. माइलेज के मामले में यह 65-70 kmpl का एवरेज देती है. इसकी मजबूती और हाई रीसेल वैल्यू इसे मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनाती हैं.
Honda Shine 100: होंडा की ये सबसे किफायती बाइक है, जो सीधे स्प्लेंडर को टक्कर देती है. इसमें 98.98 cc का PGM-FI इंजन लगा है. इसकी कीमत लगभग ₹65,011 है. ये 65-68 kmpl का माइलेज देती है. ये अपनी स्मूथ राइडिंग, कॉम्बी-ब्रेक सिस्टम (CBS) और लो-मेंटेनेंस के लिए जानी जाती है.
Bajaj Platina 100: अगर आपकी प्राथमिकता सिर्फ माइलेज है, तो ये बेस्ट ऑप्शन है. इसमें 102 cc का DTS-i इंजन है. इसकी कीमत ₹68,262 के करीब है. ये 75-80 kmpl तक का शानदार माइलेज देती है. इसकी Comfortec तकनीक झटकों को कम करती है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो जाती है.
Hero HF Deluxe: गांवों और कस्बों में ये बाइक बहुत पॉपुलर है. इसमें भी स्प्लेंडर वाला 97.2 cc इंजन मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत ₹60,000 के आसपास है. ये 70 kmpl का माइलेज देती है. i3S तकनीक के साथ आने वाली ये बाइक ईंधन बचाने में काफी मददगार साबित होती है.
Hero Splendor+ XTEC: ये स्प्लेंडर का स्मार्ट अवतार है. इसमें 97.2 cc इंजन के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल मिलता है. इसकी कीमत करीब ₹79,900 है. माइलेज 73 kmpl तक रहता है. इसमें कॉल/एसएमएस अलर्ट और रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर जैसे फीचर्स इसे युवाओं के बीच पॉपुलर बनाते हैं.
Hero Passion Plus: स्टाइल और परफॉरमेंस का मेल चाहने वालों के लिए पैशन प्लस वापस आई है. इसमें 97.2 cc का भरोसेमंद इंजन है. इसकी कीमत ₹79,136 से शुरू होती है. माइलेज 65-70 kmpl मिलता है. इसका मस्कुलर डिज़ाइन और आरामदायक सीट इसे लंबी राइड के लिए बेहतर बनाती हैं.
Hero HF 100: ये देश की सबसे सस्ती और सिंपल बाइक है. इसमें 97.2 cc इंजन मिलता है, लेकिन फीचर्स कम हैं. इसकी कीमत मात्र ₹57,350 से शुरू होती है. ये 70 kmpl का माइलेज देती है. ये उन लोगों के लिए है, जिनका बजट बहुत कम है और जिन्हें सिर्फ काम के लिए बाइक चाहिए.