Best Mileage Car for Middle Class Family 2026: 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें, Celerio से Grand Vitara Hybrid तक


होमफोटोऑटोकार

फ्यूल सूंघकर चलती हैं ये 10 गाड़ियां, मिडिल क्लास के लिए बेस्ट

Last Updated:

Best Mileage Car for Middle Class Family 2026: क्या आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जो पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से राहत दे और परिवार के बजट पर भी भारी न पड़े? भारत में कई ऐसी हैचबैक, सेडान, CNG और हाइब्रिड कारें मौजूद हैं जो 25 से 35 किमी तक का शानदार माइलेज देती हैं. इस रिपोर्ट में जानिए Celerio, Wagon R, Dzire, Swift, Grand Vitara Hybrid समेत 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल.

Maruti Suzuki Celerio: ये देश की सबसे किफायती और बेहतरीन माइलेज देने वाली हैचबैक कारों में से एक है. इसमें 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर जबरदस्त प्रदर्शन करता है. इसका हल्का वजन और आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक तेल बचाने में काफी मदद करती हैं. कम बजट वाले परिवारों और रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए ये एक परफेक्ट और प्रैक्टिकल चॉइस साबित होती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.69 लाख से शुरू होती है. ये पेट्रोल में 26.68 किमी/लीटर और सीएनजी में 34.43 किमी/किग्रा का माइलेज देने में सक्षम है.

Maruti Suzuki Wagon R: अपने ‘टॉल-बॉय’ डिजाइन के लिए मशहूर वैगनआर भारतीय मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है. इसमें केबिन के अंदर बेहतरीन स्पेस, लेगरूम और सिटिंग कम्फर्ट मिलता है. ये कार 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के विकल्प में भी आती है. इसका मेंटेनेंस खर्च बेहद कम है और तंग गलियों में इसे चलाना बहुत आसान है. एक्स शोरूम कीमत ₹5.16 लाख से शुरू होती है. माइलेज पेट्रोल में 25.19 किमी/लीटर और सीएनजी में 34.05 किमी/किग्रा है.

Maruti Suzuki Dzire: ये भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान है, जो कम्फर्ट और ज्यादा बूट स्पेस के साथ आती है. इसके नए मॉडल में एडवांस जेड-सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो माइलेज को और बेहतर बनाता है. ये कार फ्लीट ऑपरेटरों (टैक्सी) और पर्सनल यूज करने वालों दोनों के बीच समान रूप से अपनी मजबूती और प्रीमियम फीचर्स के लिए काफी पसंद की जाती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.26 लाख है. माइलेज पेट्रोल में 25.71 किमी/लीटर और सीएनजी में 33.73 किमी/किग्रा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Maruti Suzuki Alto K10: ऑल्टो के10 देश की सबसे सस्ती और भरोसेमंद एंट्री-लेवल हैचबैक कार है. पहली बार कार खरीदने वालों के लिए ये सबसे बेहतरीन विकल्प मानी जाती है, क्योंकि इसकी ऑन-रोड कीमत काफी कम है. इसमें 1.0-लीटर का दमदार नेक्स्ट-जेन इंजन मिलता है, जो बेहद कम ईंधन की खपत करता है. कम मेंटेनेंस और शानदार रीसेल वैल्यू के कारण इसकी बाजार में मांग हमेशा बनी रहती है. एक्स शोरूम कीमत ₹3.70 लाख से शुरू होती है. माइलेज पेट्रोल में 24.90 किमी/लीटर और सीएनजी में 33.85 किमी/किग्रा है.

Maruti Grand Vitara Hybrid: अगर आप बड़ी गाड़ी या एसयूवी के शौकीन हैं और माइलेज भी ज्यादा चाहते हैं, तो ग्रैंड विटारा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल आपके लिए बेस्ट है. ये 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर को जोड़ती है, जिससे गाड़ी कम रफ्तार पर सिर्फ बैटरी पर चलती है. इसमें आपको बड़े केबिन और पैनोरमिक सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ सेडान जैसा शानदार माइलेज मिलता है.इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स की शुरुआत करीब ₹16.50 लाख से होती है और माइलेज 27.97 किमी/लीटर है.

Toyota Urban Cruiser Hyryder: ये एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी है, जिसे टोयोटा ने मारुति के साथ मिलकर तैयार किया है. इसमें भी ग्रैंड विटारा की तरह ही 1.5-लीटर का इंटेलिजेंट स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. ये कार टोयोटा की खास विश्वसनीयता, बेहतरीन राइड क्वालिटी और स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए जानी जाती है. भारी ट्रैफिक वाले शहरों में ये कार जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ती है. हाइब्रिड मॉडल की शुरुआत करीब ₹16.40 लाख और माइेलज 27.97 किमी/लीटर है.

Honda City e:HEV: भारतीय बाजार में ये एक बेहद प्रीमियम और क्लासी सेडान कार मानी जाती है. इसके ई-एचईवी (e:HEV) मॉडल में एडवांस हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलती हैं. ये कार लंबी दूरी के सफर के लिए सबसे आरामदायक है. इसमें सुरक्षा के लिए एडास (ADAS) और शानदार केबिन स्पेस जैसी मॉडर्न खूबियां देखने को मिलती हैं कीमत ₹19.00 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और माइलेज हाइब्रिड मोड पर 27.13 किमी/लीटर है.

Maruti Suzuki Swift: ये युवाओं की सबसे पसंदीदा स्पोर्टी और स्टाइलिश हैचबैक कार है. इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो गाड़ी को शानदार पिकअप और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. फन-टू-ड्राइव नेचर होने के बावजूद यह कार ईंधन बचाने में बहुत आगे है. इसके आकर्षक लुक्स, आसान हैंडलिंग और कम मेंटेनेंस की वजह से इसकी रीसेल वैल्यू भी बाजार में बहुत मजबूत रहती है. कीमत ₹5.79 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. माइलेज पेट्रोल में 25.75 किमी/लीटर और सीएनजी में 32.85 किमी/किग्रा है.

Maruti Suzuki S-Presso: एस-प्रेसो एक मिनी-एसयूवी स्टाइल वाली बजट हैचबैक कार है, जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस और सिटिंग पोजीशन काफी ऊंची है. हाई स्टांस की वजह से इसे खराब रास्तों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर चलाना बेहद आसान होता है. इसमें भी मारुति का भरोसेमंद 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शहर के भारी जाम में भी जेब का ख्याल रखते हुए काफी बढ़िया माइलेज निकाल कर देता है. कीमत ₹3.50 लाख से शुरू होती है. माइलेज पेट्रोल में 25.30 किमी/लीटर और सीएनजी में लगभग 32.73 किमी/किग्रा है.

Tata Altroz Diesel: ये देश की इकलौती प्रीमियम हैचबैक है, जो अपनी ग्लोबल एनकैप (Global NCAP) 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है. इसके 1.5-लीटर रेवोटॉर्क डीजल इंजन में आपको कमाल का टॉर्क (पावर) मिलता है. जो लोग सुरक्षा से बिना समझौता किए हाईवे पर लंबी ड्राइविंग करते हैं, उनके लिए ये डीजल कार माइलेज और मजबूती का एक बेहतरीन और अनोखा कॉम्बिनेशन पेश करती है. एक्स शोरूम कीमत ₹8.50 लाख से शुरू होती है और डीजल में माइलेज 25.11 किमी/लीटर है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link