Auto News

Bullet New Price: अब बुक कर लीजिए फेवरेट रॉयल बुलेट, नई GST कट पर बंपर छूट, देखें नया रेट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 20, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

कोरबा : केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी में किए गए रिफॉर्म अब लागू हो चुके हैं. इसका प्रभाव बाजारों में भी दिखने लगा है. खासकर टू व्हीलर बाजार में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचने लगे हैं. दरों में हुई कटौती के बाद से ही शोरूम में लगातार भीड़ देखने को मिल रही है. कोरबा के रॉयल एनफील्ड कंपनी के शोरूम  में लगातार ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है. जीएसटी में हुए बदलाव के कारण से गाड़ियों की बिक्री बढ़ गई है.

रॉयल एनफील्ड शोरूम की सेल्स कंसलटेंट सृष्टि श्रीवास ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा जीएसटी में हुए बदलाव से टू व्हीलर बाजार फिर से चल निकला है. लोग लगातार शोरूम में गाड़ियों की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं. रॉयल एनफील्ड कंपनी के गाड़ियों में  14,000से लेकर 21,000 रुपए तक की गिरावट आई है. जिस कारण से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

कीमत अब 1,62,161 रुपए

सृष्टि ने आगे बताया कि  रॉयल एनफील्ड की बटालियन का पुराना शोरूम प्राइस 1,76,625 रुपए था जिसकी कीमत अब 1,62,161 रुपए हो गया है  जिसमें ग्राहक को अब 15,908 रुपए की बचत हो रही है. वही हंटर रिबेल ब्लू  की पुरानी प्राइस 1,81,750 था जिसकी कीमत अब  1,66,883 हो गई  इसमें भी ग्राहक को 16,414 रुपए की बचत हो रही है.बुलेट के स्टैंडर्ड मॉडल की प्राइस 201700 रुपए था जिसकी अब शोरूम प्राइस 1,85,000 हो गई है जिसमें कुल 18,000 रुपए की बचत हो रही है। वही इन दोनों सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली goan classic bullet  का शोरूम प्राइस 2,40,000 था जो कि अब मात्र 217000 में ग्राहक के लिए उपलब्ध है इसमें सीधे 21,000 की बचत ग्राहक को हो रही है.

जीएसटी कटौती के बाद से ऑटोमोबाइल की बाजार में तेजी आई है. खासकर प्रत्येक वर्ष दशहरा से लेकर दिवाली तक ऑटोमोबाइल का बाजार खूब चमकता है और इसी समय सबसे ज्यादा बाइकों की बिक्री होती है. ऐसे में दिवाली धनतेरस दशहरा में मिलने वाली तरह-तरह के ऑफर के बावजूद  जीएसटी कटौती होने से जो राहत लोगों  को मिला है उससे बाजार मे रौनक बढ़ी है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।

Leave a Comment