Tech News

Traffic Signal: क्या ट्रैफिक सिग्नल भी हो सकता है हैक? जानें कैसे काम करता है सिग्नल और क्या है खतरा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Traffic Signal: बड़े शहरों की सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल यातायात को मैनेज करने के लिए एक अहम भूमिका निभाता है. सिग्नल में लगीं लाल, पीली और हरी बत्तियों ये बताती हैं कि किसी डॉयरेक्शन से आने वाली गाड़ियों को कब रुकना है और कब आगे बढ़ना है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इन ट्रैफिक सिग्नल को भी हैक किया जा सकता है? बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ आज ज्यादातर चीजें डिजिटली कनेक्ट हो चुकी हैं जिससे साइबर हमले जैसी समस्या भी बढ़ चुकी हैं. आइए जानते हैं कि क्या सच में ट्रैफिक सिग्नल को हैक किया जा सकता है या फिर ये एक झूठ है.

कैसे काम करता है ट्रैफिक सिग्नल?

दरअसल, पुराने ट्रैफिक सिग्नल टाइमर के आधार पर काम करते थे. यानी एक निश्चित समय के बाद लाल बत्ती हरी और हरी बत्ती लाल हो जाती थी. लेकिन अब टेक्नोलॉजी के जमाने में बड़े शहरों में लगाए जाने वाले abplive.com/technology/here-s-how-youtube-views-will-be-counted-from-now-on-know-what-the-new-rule-is-3177047 पहले के मुकाबले काफी एडवांस हो चुके हैं.

कई जगहों पर सिग्नल कैमरा, सेंसर, ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर और नेटवर्क से कनेक्ट रहते हैं. इनकी मदद से सड़क पर वाहनों की संख्या के हिसाब से सिग्नल का समय बदला जा सकता है. यही नेटवर्क कनेक्टिविटी इनके लिए साइबर सेफ्टी को जरूरी बनाता है.

क्या ट्रैफिक सिग्नल हैक हो सकता है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ कंडिशन में ट्रैफिक सिग्नल को हैक करना संभव है. बता दें कि अगर किसी ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम का नेटवर्क सेफ नहीं है, कमजोर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाए या कोई साइबर अपराधी सिस्टम तक पहुंच जाए तो तो वह सिग्नल को कंट्रोल कर सकता है और अपने अनुसार चला भी सकता है.

हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि कोई भी व्यक्ति आसानी से सड़क पर लगे ट्रैफिक सिग्नल को अपने मोबाइल या लैपटॉप से हैक कर सकता है. एडवांस ट्रैफिक सिस्टम में कई सेफ्टी लेयर मौजूद होते हैं, नेटवर्क कंट्रोल और सर्वेलांस सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाता है.

हैकिंग से क्या खतरा हो सकता है?

बताते चलें कि अगर किसी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर साइबर हमला हो जाए तो इसके बहुत बड़ा खतरा हो सकता है. जैसे ट्रैफिक सिग्नल का टाइमिंग गलत हो सकता है, किसी चौराहे पर ट्रैफिक का फ्लो गड़बड़ हो सकता है या कई सिग्नल के बीच तालमेल बिगड़ सकता है.

ऐसी स्थिति में ट्रैफिक जाम बढ़ने के साथ दुर्घटना का जोखिम भी बढ़ जाता है. इसके अलावा ट्रैफिक कैमरा और सेंसर से जुड़े सिस्टम खराब होने पर प्रशासन को असली समय में यातायात की सटीक जानकारी भी नहीं मिल पाएगी.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।