Automobile

Car Sales May 2026: Maruti नंबर-1, Tata ने बचाया दूसरा स्थान, Mahindra बेहद करीब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Car Sales May 2026: पिछले महीने की कार सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है, जो आपकी अगली नई कार खरीदने के फैसले को आसान बना सकती है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों का भरोसा किस ब्रांड पर सबसे ज्यादा है, ये इन आंकड़ों से साफ पता चलता है. इस महीने भी मारुति सुजुकी का दबदबा कायम रहा, जबकि दूसरे स्थान के लिए टाटा मोटर्स और महिंद्रा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है.

टाटा ने मामूली बढ़त के साथ अपना दूसरा स्थान सुरक्षित रखा है. अगर आप भी नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो ये रिपोर्ट आपको ये समझने में मदद करेगी कि देश के अन्य खरीदार किस कंपनी की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आइए Maruti Suzuki से लेकर Tata Motors और Mahindra तक की सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Maruti Suzuki

भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद मारुति सुजुकी ने मई 2026 में 1,90,337 गाड़ियां बेचकर अपना पहला स्थान मजबूती से बरकरार रखा है. कंपनी ने अप्रैल महीने (1,87,704 यूनिट्स) के मुकाबले 1.4% की मासिक बढ़त दर्ज की है. इसके साथ ही, मई 2025 की तुलना में मारुति ने सालाना आधार पर 40% की शानदार ग्रोथ हासिल की है, जो इसकी लगातार बढ़ रही मांग को दर्शाता है.

2. Tata Motors

टाटा मोटर्स ने इस महीने भी बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. महिंद्रा से मिल रही कड़ी चुनौती के बावजूद टाटा ने मई 2026 में 59,090 गाड़ियां बेचकर दूसरा स्थान अपने नाम किया. हालांकि, अप्रैल (59,000 यूनिट्स) के मुकाबले इसकी मासिक बढ़त सिर्फ 0.2% रही, लेकिन पिछले साल मई 2025 के मुकाबले कंपनी ने 42.2% की बेहतरीन सालाना ग्रोथ दर्ज की है.

3. Mahindra

एसयूवी किंग महिंद्रा इस बार दूसरे स्थान के बेहद करीब पहुंच गई है. कंपनी ने मई 2026 में 58,021 गाड़ियों की बिक्री की है, जो टाटा मोटर्स से केवल कुछ सौ यूनिट्स ही कम है. महिंद्रा ने 3% की मजबूत मासिक बढ़त (MoM) हासिल की है और पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 10.7% का इजाफा हुआ है, जो इसके नए मॉडल्स की भारी मांग को दिखाता है.

4. Hyundai

हुंडई के लिए मई 2026 का महीना थोड़ा सुस्त रहा. कंपनी ने इस महीने 47,837 गाड़ियों की बिक्री की है, जो चौथे स्थान पर है. अप्रैल 2026 में बिकी 51,902 गाड़ियों के मुकाबले इसकी मासिक बिक्री में 7.8% की गिरावट देखी गई है. हालांकि, पिछले साल मई 2025 की तुलना में हुंडई ने 9.1% की सकारात्मक सालाना बढ़ोतरी दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है.

5. Toyota

अपनी भरोसेमंद और प्रीमियम गाड़ियों के लिए मशहूर टोयोटा लिस्ट में पांचवें स्थान पर बनी हुई है. कंपनी ने मई 2026 में 30,574 गाड़ियां बेची हैं, जबकि अप्रैल में ये आंकड़ा 30,159 यूनिट्स था. टोयोटा ने 1.4% की स्टेबल मासिक बढ़त और पिछले साल मई के मुकाबले 4.4% की सालाना ग्रोथ दर्ज की है, जो बाजार में इसके लगातार बने रहने के ग्राहकों के भरोसे को दिखाता है.

मई 2026 की टॉप-5 कार कंपनियों के अलावा पिछले महीने Kia India की 27,586 यूनिट, MG Motor की 6,048 यूनिट, Honda की 5,111 यूनिट और Nissan की 2,948 यूनिट बिकी हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।