Last Updated:
Cheapest Hero Bike in India: अगर आप कम बजट में सबसे भरोसेमंद और ज्यादा माइलेज देने वाली Hero बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है. Hero HF 100 से लेकर Splendor Plus और Super Splendor तक, हमने कीमत, माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर सभी पॉपुलर मॉडल्स की तुलना की है. जानिए कौन-सी Hero बाइक आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकती है और किस मॉडल में मिलता है सबसे ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
Hero HF 100 कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती और सिंपल डिजाइन वाली मोटरसाइकिल है. इसका लुक काफी बेसिक और व्यावहारिक है, जिसमें एक पारंपरिक ट्रेपेज़ॉइडल हैडलैंप, स्लीक टेल लैंप और सीधे बैठने की पोजीशन (अपराइट राइडिंग स्टांस) मिलती है. फीचर्स की बात करें, तो बजट सेगमेंट में होने के कारण इसमें बहुत तामझाम नहीं मिलता है. इसमें एक बेसिक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जिसमें स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और फ्यूल गेज शामिल हैं. ये बाइक केवल किक-स्टार्ट वेरिएंट और ब्लैक के साथ रेड/ब्लू स्ट्राइप्स जैसे दो कलर ऑप्शंस में आती है.
इस मोटरसाइकिल में 97.2 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. सेफ्टी के लिए इसमें दोनों पहियों पर 130mm के ड्रम ब्रेक्स के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) दिया गया है. 9.1 लीटर के फ्यूल टैंक और 109 किलोग्राम के हल्के वजन के कारण इसे ट्रैफिक में संभालना बेहद आसान है. माइलेज के मामले में ये बाइक लाजवाब है और लगभग 70 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज आसानी से दे देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹59,839 से शुरू होती है.
Hero HF Deluxe का डिजाइन एचएफ 100 के मुकाबले थोड़ा ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक है. इसमें शानदार ग्राफिक्स, 3D लोगो (कुछ वेरिएंट्स में) और कई बेहतरीन कलर ऑप्शन (जैसे ऑल ब्लैक, स्पोर्ट्स रेड) मिलते हैं. फीचर्स के मामले में ये काफी अपग्रेड है; इसमें ग्राहकों को किक-स्टार्ट के साथ-साथ ‘सेल-स्टार्ट’ (इलेक्ट्रिक स्टार्ट) का विकल्प भी मिलता है. इसके अलावा, इसके टॉप वेरिएंट्स में हीरो की पॉपुलर i3S (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही चालू कर देती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
तकनीकी रूप से इसमें भी 97.2 cc का ‘एक्ससेंस टेक्नोलॉजी’ (XSens Technology) से लैस फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस बाइक का कुल वजन 112 किलोग्राम है और इसमें 9.6 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है. मजबूत अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स के साथ आने वाली ये बाइक अपनी बेहतरीन ट्यूनिंग की बदौलत सड़कों पर 65 से 70 kmpl का शानदार माइलेज निकाल कर देती है. इसे मात्र ₹59,477 की शुुरआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.
Hero Splendor Plus भारत की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है. इसका क्लासिक बॉक्सी हेडलैंप डिजाइन और सीधे सिंपल लुक की पहचान पिछले कई दशकों से बरकरार है. फीचर्स की बात करें तो पारंपरिक एनालॉग मीटर वाले बेस वेरिएंट के अलावा, अब इसके ‘XTEC’ वेरिएंट में मॉडर्न फीचर्स भी मिलने लगे हैं, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल कंसोल, कॉल/एसएमएस अलर्ट और एलईडी हाई इंटेंसिटी पोजीशन लैंप (DRL) शामिल हैं. ये बाइक लंबी और आरामदायक सीट के साथ आती है, जो ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए बेस्ट है.
स्प्लेंडर प्लस में बेहद विश्वसनीय 97.2 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. इसमें 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और इसका कर्ब वेट 112 किलोग्राम है. ब्रेकिंग के लिए इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. 9.8 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आने वाली स्प्लेंडर प्लस का एआरएआई (ARAI) प्रमाणित माइलेज 73 kmpl है, जबकि रियल वर्ल्ड में ये आसानी से 62-65 kmpl का माइलेज दे देती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹77,557 से शुरू होती है.
Hero Super Splendor: अगर आपको 100cc से ज्यादा पावर की जरूरत है, तो हीरो सुपर स्प्लेंडर (Hero Super Splendor) एक बेहतरीन विकल्प है. इसका डिजाइन आम स्प्लेंडर से काफी बड़ा, मस्कुलर और प्रीमियम है, जिसमें क्रोम एलिमेंट्स, बड़ी सीट और चौड़े विंग्स देखने को मिलते हैं. इसके ‘Xtec’ और लेटेस्ट 2.0 वेरिएंट्स में पूरी तरह से एलईडी हेडलैंप, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर (FEI) के साथ फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे एक मॉडर्न कम्यूटर बाइक बनाते हैं.
सुपर स्प्लेंडर में बड़ा और शक्तिशाली 124.7 cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10.72 bhp की अधिकतम पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक में स्मूथ राइडिंग के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. ये बाइक ड्रम और फ्रंट डिस्क ब्रेक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है. 12 लीटर के बड़े फ्यूल टैंक और 122 किलोग्राम वजन के साथ आने वाली ये मोटरसाइकिल अपने सेगमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करती है और बड़ा इंजन होने के बावजूद 60 से 65 kmpl तक का दमदार माइलेज देने में सक्षम है. इसे मात्र ₹84,448 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं.