Chery iCar V23 India Testing: 500km रेंज वाली रग्ड EV SUV, Nexon को देगी टक्कर

aditisingh
3 Min Read


Chery iCar V23 को हाल ही में भारत की सड़कों पर हैवी कैमोफ्लाज के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. JSW मोटर्स के साथ चेरी की पार्टनरशिप के तहत ये इलेक्ट्रिक मिडसाइज SUV नए JSW ब्रांड के नीचे लॉन्च होने वाली है. महिंद्रा थार EV जैसी लाइफस्टाइल ऑफ-रोडर स्टाइल वाली ये कार टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी को मार्केट में टक्कर देगी.

JSW मोटर्स की पहली EV के साल 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. लोकल मैन्युफैक्चरिंग से कीमत भी काफी अफोर्डेबल रह सकती है ऑफ-रोडिंग और इको-फ्रेंडली स्टाइल के लिए परफेक्ट ये SUV भारतीय बाजार में धमाल मचा सकती है. आइए इसकी संभावित डिजाइन, फीचर्स, सेफ्टी, बैटरी, मोटर और रेंज डिटेल पर एक नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

इसकी लंबाई 4220 mm, चौड़ाई 1915 mm, ऊंचाई 1845 mm और व्हीलबेस 2730 mm है. ये बॉक्सी सिल्हूट, अपराइट विंडशील्ड, राउंड हेडलैंप्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस और हाई ग्राउंड क्लियरेंस (205-210 mm) के साथ रग्ड लुक रखती है. डिजाइन लैंड रोवर डिफेंडर, टोयोटा लैंड क्रूजर और जी-वैगन से इंस्पायर्ड है. इसका नियो-रेट्रो बॉक्सी स्टाइल ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट बनाता है.

केबिन और कम्फर्ट

इसके फ्लैट लेयर्ड डैशबोर्ड पर बड़ा 15.4 इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जिसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट मिलेगा. नीचे टच-प्लस फिजिकल HVAC कंट्रोल्स, रेट्रो स्टाइल सेंटर कंसोल, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा. फ्रंट सीट्स इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड हैं, जो 180 डिग्री फोल्ड हो सकती हैं. स्ट्रेचेबल स्टोरेज पॉकेट्स, 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, 7-स्पीकर ऑडियो और PM2.5 फिल्टर जैसी सुविधाएं हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स में L2 लेवल ADAS शामिल है. इसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन हो सकता है. इसे पार्किंग असिस्ट, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड टेक भी मिल सकेंगे. ये 5-स्टार ASEAN NCAP रेटिंग (91.02 पॉइंट्स) हासिल कर चुकी है. 6 एयरबैग्स, ESC, ABS, AEB (सिटी और इंटर-अर्बन), ऑटो हाई बीम, ISOFIX और पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन इसकी सेफ्टी लिस्ट में शामिल हैं.

बैटरी, मोटर और रेंज

पावरट्रेन पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. RWD वेरिएंट में 136 PS/180 Nm सिंगल मोटर, 59.93 kWh बैटरी के साथ 401 km (CLTC) तक की रेंज मिलने की उम्मीद है. AWD डुअल मोटर वेरिएंट में 211 PS/292 Nm, 81.76 kWh बैटरी और 501-510 km रेंज मिलने की संभावना है. 0-100 km/h की रफ्तार ये मात्र 7.5 सेकंड (AWD) में पकड़ सकेगी. टॉप स्पीड 140 km/h तक है. इंडियन रोड के हिसाब से पावरट्रेन को रिट्यून किया जा सकता है.



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.