Automobile

Citroen Aircross Comfort Edition लॉन्च, कीमत ₹9.09 लाख से शुरू

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 23, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Citroen ने अपनी Aircross Comfort Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹9.09 लाख है. नए वेरिएंट में प्रीमियम लेदरेट सीट्स, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, 10-इंच टचस्क्रीन और कई नए एक्सेसरी पैक्स का विकल्प मिलता है. खास बात ये है कि ये सुविधाएं अब एंट्री-लेवल मॉडल तक पहुंच गई हैं. जानिए इस नई फैमिली SUV की कीमत, फीचर्स, इंजन और क्या ये Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर दे पाएगी.

ख़बरें फटाफट

मार्केट में आया इस शानदार SUV का 'कम्फर्ट एडिशन', मात्र ₹9.09 लाख कीमतZoom

Citroen Aircross Comfort Edition मार्केट में आ गया है.

Citroen India ने नई एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन को लॉन्च कर दिया है. ये लिमिटेड रन मॉडल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.09 लाख रुपये है. कंपनी ने हाल ही में eC3X लॉन्च के कुछ दिनों बाद यह वेरिएंट पेश किया है. कम्फर्ट एडिशन में प्रीमियम फीचर्स को एंट्री-लेवल वेरिएंट तक पहुंचाया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव मिले.

Citroen Aircross Comfort Edition तीन वेरिएंट्स- YOU (9.09 लाख), PLUS (9.99 लाख) और PLUS टर्बो 7-सीटर (11.99 लाख)—उपलब्ध हैं. डिजाइन की बात करें, तो एयरक्रॉस का आकर्षक SUV लुक बरकरार है. कम्फर्ट एडिशन में नए एक्सेसरी पैक्स के साथ फॉग लैंप्स, व्हील कवर्स, डोर क्लैडिंग और क्रोम इंसर्ट्स जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े गए हैं, जो इसे और मॉडर्न बनाते हैं. आइए फीचर्स से लेकर इंजन-परफॉरमेंस की डिटेल जानते हैं.

केबिन और कम्फर्ट

सबसे बड़ा अपडेट मेट्रोपॉलिटन बेज लेदरेट अपहोल्स्ट्री है, जो अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड है. एडजस्टेबल फ्रंट और रियर हेडरेस्ट, ब्लैक-ग्रेन्ड सरफेस, सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स और सिल्वर एक्सेंट्स के साथ केबिन को प्रीमियम फील दिया गया है. सेफ्टी के लिए MAX पैक में फ्रंट कोलिजन वार्निंग, लेन डिपार्चर अलर्ट, पेडेस्ट्रियन वार्निंग, व्हीकल डिस्टेंस अलर्ट जैसी प्रेडिक्टिव सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं.

ऑप्शनल पैक्स में 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले), रिवर्स कैमरा, वायरलेस चार्जर, JBL स्पीकर्स, मल्टी-कैमरा डैशकैम आदि शामिल हैं. YOU पैक (36,600 रुपये), PLUS पैक (8,460 रुपये) और MAX पैक (40,000 रुपये) उपलब्ध हैं.

इंजन और माइलेज

YOU और PLUS वेरिएंट्स में नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जबकि PLUS टर्बो में टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है. मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ये फैमिली SUV स्पेसियस केबिन और फ्लेक्सिबल सीटिंग ऑफर करती है. माइलेज की आधिकारिक डिटेल्स अभी जारी नहीं हुई हैं, लेकिन Citroen इसे प्रैक्टिकल और कॉम्पिटिटिव बनाए रखने पर फोकस कर रही है.

नई एयरक्रॉस कम्फर्ट एडिशन तुरंत बुकिंग के लिए उपलब्ध है. ये मॉडल उन फैमिली के लिए आकर्षक विकल्प है, जो कम कीमत में प्रीमियम फील और सुविधाएं चाहते हैं. मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी SUVs से है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।