Nissan Gravite की दम पर कंपनी की बिक्री में उछाल, मार्च में 10 हजार यूनिट सेल का आंकड़ा पार

Nissan India की बिक्री मार्च 2026 में 10,000 यूनिट्स के पार पहुंच गई. कंपनी ने कुल 10,388 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले पांच सालों का सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन है. घरेलू थोक बिक्री में भारी उछाल आया है. फरवरी के 2,230 यूनिट्स से बढ़कर मार्च में 4,408 यूनिट्स हो गई, जो 98% की मासिक वृद्धि दर्शाती है. निर्यात में भी योगदान रहा, लेकिन ग्रोथ का पूरा क्रेडिट Nissan Gravite को जाता है, जिसकी डिलीवरी मार्च से शुरू हुई है.

ये लॉन्च निसान के लिए भारत में रिवाइवल का बड़ा कदम साबित हो रहा है. कंपनी चेन्नई प्लांट में लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस कर रही है और परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर ये मॉडल तैयार किया गया है. Gravite को 1.4 बिलियन भारतीयों से प्रेरित बताया जा रहा है, जो व्यावहारिकता, आराम और किफायती मूल्य पर जोर देती है. आइए जानते हैं कि निसान ग्रेवाइट कितनी खास है, जिसने निसान को एक बार फिर बूस्ट दिया है.

Nissan Gravite की कीमत और खासियत

इसका इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम प्राइस ₹5.65 लाख से शुरू (Visia MT वेरिएंट) होता है और टॉप वेरिएंट्स (Tekna LE आदि) लगभग ₹8.94 लाख तक जाते हैं. ये सब-4 मीटर 7-सीटर MPV सेगमेंट में सबसे सस्ता विकल्प है. मॉड्यूलर 7-सीटर लेआउट के साथ इसकी सेकेंड और थर्ड रो में स्लाइड, रिक्लाइन, फोल्ड और टंबल ऑप्शन्स उपलब्ध हैं.

सीटिंग कॉन्फिगरेशन्स के साथ इसे फ्लोटिंग 20.32 सीएम इंफोटेनमेंट सिस्टम (हाई वेरिएंट्स में), वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, इंडिपेंडेंट रियर AC, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और मॉडर्न डैशबोर्ड शामिल है. बूट स्पेस थर्ड रो फोल्ड करने पर काफी बड़ा हो जाता है, जो फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट है.

इंजन, माइलेज और सेफ्टी

सेफ्टी के लिए इसे 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), ABS के साथ EBD, हिल स्टार्ट असिस्ट और अन्य एक्टिव/पैसिव फीचर्स दिए गए हैं. ये परिवारों के लिए सुरक्षा को प्राथमिकता देती है. इसका 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मैनुअल और AMT (EZ Shift) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है. ARAI प्रमाणित माइलेज लगभग 19.3 से 19.6 kmpl के आसपास है.

मार्केट में फिर से बन रही पकड़

Gravite की सफलता से निसान की घरेलू मौजूदगी मजबूत हुई है. कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी Magnite के साथ पहले से ही पॉपुलर है, लेकिन Gravite ने बड़े परिवारों को आकर्षित किया है. एक्सपर्स्ट का मानना है कि ये मॉडल निसान को भारत में फिर से मजबूत पोजीशन दिला सकता है. खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में जहां किफायती 7-सीटर की डिमांड ज्यादा है.

कंपनी का फ्यूचर प्लान

निसान ने 2026 को भारत में रिवाइवल का साल बताया है. आगे Tekton SUV जैसे नए मॉडल्स भी प्लान में हैं. कुल मिलाकर, Gravite ने न सिर्फ बिक्री बढ़ाई बल्कि ब्रांड की इमेज को भी फ्रेश किया. अगर आप बजट में स्पेसियस और फीचर-पैक्ड फैमिली कार खोज रहे हैं, तो Gravite एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.