Copper या Aluminium Condenser! कौन सा AC खरीदने में फायदा, जानें दोनों में क्या होता है अंतर?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दीर्घकाल के उपयोग हेतु कॉपर कंडेंसर बेहतर विकल्प है।

Copper Vs Aluminium Condenser: भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैं. कई लोग कूलर का सहारा लेते हैं तो कई लोग पंखों का तो कई लोग एसी का. दरअसल, उमस वाली गर्मी में एसी एक बेहतर ऑप्शन माना जाता है लेकिन अक्सर लोग बाजार में जाने पर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कॉपर वाला या फिर Aluminium कंडेंसर वाला एसी खरीदें. आइए जानते हैं कि दोनों में कौन सा है बेहतर और किसे खरीदने में आपका ज्यादा फायदा है.

एल्यूमिनियम कंडेंसर

एल्यूमिनियम कंडेंसर की बात करें तो ये AC आमतौर पर सस्ते होते हैं. एल्यूमिनियम कॉपर के मुकाबले काफी हल्का होता है इसीलिए इसकी कीमत भी काफी कम होती है. हालांकि, एल्यूमिनियम की हीट ट्रांसफर क्षमता कॉपर की तुलना में कम होती है. इसके अलावा अगर कॉइल में कोई बड़ी खराबी आ जाए तो उसकी मरम्मत करना भी मुश्किल होता है और कई बार पूरी कॉइल बदलनी पड़ती है जो काफी महंगा होता है.

कॉपर कंडेंसर

आपको बता दें कि कॉपर की एक सबसे बेहतरीन क्वालिटी है. दरअसल, कॉपर एक बेहतरीन हीट कंडक्टर माना जाता है. यही वजह है कि कॉपर कंडेंसर गर्मी को तेजी से बाहर निकालता है जिससे AC को कमरे को ठंडा करने में कम मेहनत करनी पड़ती है.

इतना ही नहीं, कॉपर बाकी के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है और उसे ठीक करना भी काफी आसान होता है. अगर किसी कारण से कॉइल में लीकेज हो जाए तो उसे रिपेयर करना संभव होता है. बता दें कि कॉपर कंडेंसर कई सालों तक आसानी से काम करते हैं.

कौन खाता है ज्यादा बिजली?

अब इन दोनों के बिजली बिल के बारे में बात करें तो सिर्फ कॉपर या एल्यूमिनियम कंडेंसर होने से बिजली बिल तय नहीं होता. AC की इन्वर्टर तकनीक, स्टार रेटिंग, कंप्रेसर की क्वालिटी और सही टन का चुनाव भी बिजली की खपत को तय करता है.

फिर भी, कॉपर कंडेंसर बेहतर कूलिंग और हीट ट्रांसफर के कारण लंबे समय तक ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करता है. अगर बाकी सभी फीचर्स समान हों तो कॉपर कंडेंसर वाला AC बेहतर है और कम बिजली खपत करता है.

किसकी मेंटेनेंस कम है?

अगर आप ऐसा AC चाहते हैं जो कई साल तक भरोसेमंद चले और जरूरत पड़ने पर आसानी से रिपेयर हो सके तो कॉपर कंडेंसर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं, दूसरी ओर, एल्यूमिनियम कंडेंसर सस्ते होते हैं लेकिन इनकी लाइफ कम होती है और इसकी मेंटेनेंस भी ज्यादा होती है.

आपके लिए कौन सा बेहतर?

अब अगर आपका बजट कम है तो आपके लिए एल्यूमिनियम कंडेंसर वाला एसी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. लेकिन बता दें कि इसकी लाइफ कम होती है और मेंटेनेंस भी ज्यादा होता है. वहीं, अगर आप लंबे समय तक एसी का इस्तेमाल करना चाहते हैं और बिना मेंटनेंस के ठंडक चाहते हैं तो आपके लिए कॉपर कंडेंसर वाला एसी ही बेस्ट ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर फोटो भेजते ही हो जाती है Blur? जानिए Original Quality में भेजने की ये आसान ट्रिक



Source link