Shivaji Nagar ! जगह-जगह हुए गड्ढों की मरम्मत के बजाय गिट्टियां डालकर ऊपर से बालू डाल दी गई हैं। इससे नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाइक और साइकिल सवार लोग बालू में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। चार पहिया वाहन निकलने से उड़ती धूल लोगों को अंधा बना रही है। इससे खफा नागरिकों ने बृहस्पतिवार को शिवाजी नगर में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि सड़क की जल्द मरम्मत नहीं कराई गई, तो धरना दिया जाएगा। मामले में राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कहां कि राहुल गांधी के दौरे के चलते गड्डों में बालू भर दी गई जो लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।
शहर के Shivaji Nagar मोहल्ले में बहस्पतिवार को प्रदर्शन
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment
Leave a Comment

