इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट ने जुलाई 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. सेगमें की कुल बिक्री 2,04,362 यूनिट रही, जो जुलाई 2025 के 1,08,516 यूनिट के मुकाबले 95,846 यूनिट अधिक है. इस तरह सेल में सालाना स्तर पर 88.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. कई कंपनियों ने दोगुने से अधिक वृद्धि हासिल की, जबकि कुछ ने गिरावट का सामना किया. TVS, Bajaj और Ather जैसी कंपनियों ने मजबूत प्रदर्शन किया. कुल मिलाकर ये आंकड़ा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की बढ़ी रही मांग को दिखाता है.
कस्टमर्स की पसंद बैटरी रेंज, चार्जिंग सुविधा और कीमत पर केंद्रित हो रही है. सरकार की सब्सिडी और नए मॉडल्स के लॉन्च ने भी बिक्री को बढ़ावा दिया है. जुलाई 2026 का ये आंकड़ा पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है, जो इंडस्ट्री के लिए पॉजिटिव साइन है. मार्केट में कंपटीशन तेज हो गया है और नई कंपनियां भी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. आइए, कंपनी-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
TVS
टीवीएस ने जुलाई 2026 में 55,499 यूनिट बिक्री के साथ पहला स्थान हासिल किया. पिछले साल की तुलना में 31,907 यूनिट की वृद्धि हुई, जो 135.24 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ है. कंपनी का बाजार हिस्सा 27.16 प्रतिशत रहा. टीवीएस के पॉपुलर मॉडल्स और मजबूत डीलर नेटवर्क ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई.
Bajaj
बजाज ने 45,613 यूनिट बेचकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. जुलाई 2025 के मुकाबले 25,056 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जिससे 121.89 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई. बाजार हिस्सा 22.32 प्रतिशत रहा. बजाज की विश्वसनीयता और किफायती मॉडल्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया.
Ather
एथर ने 30,357 यूनिट बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. पिछले साल से 12,523 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो 70.22 प्रतिशत ग्रोथ है. बाजार हिस्सा 14.85 प्रतिशत रहा. एथर की प्रीमियम इमेज और टेक्नोलॉजी फोकस ने युवा खरीदारों को लुभाया है.
Hero Vida
हीरो ने 22,900 यूनिट बेचकर चौथा स्थान हासिल किया. पिछले साल की तुलना में 12,065 यूनिट की वृद्धि हुई, जो 111.35 प्रतिशत है. बाजार हिस्सा 11.21 प्रतिशत रहा. हीरो की व्यापक पहुंच और विश्वसनीय ब्रांड वैल्यू ने बिक्री बढ़ाने में मदद की.
Ola
ओला की बिक्री 14,106 यूनिट रही, जो पिछले साल के 18,450 यूनिट से 4,344 कम है. गिरावट 23.54 प्रतिशत रही और बाजार हिस्सा 6.90 प्रतिशत पर सिमट गया. कंपनी को कंपटीशन और सप्लाई चेन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.
बाकी कंपनियों में ग्रीव्स एम्पियर ने 10,125 यूनिट बेचे, जो 137.34 प्रतिशत की वृद्धि है. रिवर ईवी ने 5,954 यूनिट के साथ 254.40 प्रतिशत की शानदार ग्रोथ दर्ज की. बीगॉस ने 5,518 यूनिट बेचकर 212.99 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की. अन्य कंपनियों की कुल बिक्री 14,290 यूनिट रही, जिसमें 49.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इन कंपनियों ने बाजार के छोटे हिस्से पर कब्जा किया, लेकिन इनकी सेल में भी तेजी आई है.