Etah,अमन शांति। पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव के आवास पर प्रशासन ने आरसी नोटिस चस्पा कराया है। यह नोटिस चार करोड़ 35 लाख 12 हजार 778 रुपये की वसूली के लिए चस्पा किया गया है।
ये था विवाद
वर्ष 2015-16 में पेट्रोल पंप की शहर में बस स्टैंड के निकट स्थित जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भारत पेट्रोलियम न्यायालय गया। अदालत ने यह केस डिक्री कर दिया। यह केस पूर्व विधायक की पत्नी राममूर्ति यादव बनाम भारत पेट्रोलियम के रूप में चल रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने वसूली के लिए पूर्व विधायक के प्रेम नगर स्थित आवास पर आरसी नोटिस चस्पा किया है।

