Automobile

EV मार्केट में Tata का तूफान! Mahindra-MG पीछे, Maruti और VinFast ने चौंकाया

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 8, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) सेगमेंट मई 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए कुल 26,221 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई. पिछले साल मई 2025 की तुलना में बाजार में मजबूत वृद्धि देखी गई, जिसमें टाटा मोटर्स ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. कुल बाजार में टाटा की हिस्सेदारी 39.01% पहुंच गई, जबकि महिंद्रा और JSW MG Motors ने भी दमदार प्रदर्शन किया.

नई कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी और विनफास्ट की एंट्री ने बाजार को और कंपीटिटिव बना दिया. कुल मिलाकर EV सेक्टर में 50% से अधिक सालाना ग्रोथ दर्ज की गई, जो सरकार की सस्टेनेबल मोबिलिटी पॉलिसी और बढ़ती कंज्यूमर डिमांड का नतीजा है. आइए, कंपनियों की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालते हैं.

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने मई 2026 में EV सेगमेंट पर अपना दबदबा बनाए रखा. कंपनी ने 10,231 यूनिट्स बेचकर 102% की शानदार सालाना ग्रोथ दर्ज की. मई 2025 में इसकी बिक्री मात्र 5,068 यूनिट्स थी. 39.01% मार्केट शेयर के साथ टाटा अभी भी EV बाजार की लीडर बनी हुई है. नेक्सॉन EV, टियागो EV और पंच EV जैसी मॉडल्स की मजबूत डिमांड ने कंपनी को ये सफलता दिलाई.

Mahindra

महिंद्रा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए 6,133 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल के 3,130 यूनिट्स से 96% अधिक है. कंपनी की मार्केट शेयर 23.38% हो गई. XUV400 और हालिया लॉन्च किए गए नए मॉडल्स ने महिंद्रा को तेजी से बढ़ने में मदद की. कंपनी अब EV पोर्टफोलियो को और विस्तार देने की तैयारी में है.

JSW MG Motors

सेल के मामले में एमजी तीसरे स्थान पर रही. कंपनी ने 4,936 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 4,594 यूनिट्स से 7% अधिक है. हालांकि ग्रोथ रेट कम रही, लेकिन 18.82% मार्केट शेयर बनाए रखकर कंपनी टॉप-3 में अपनी जगह पक्की किए हुए है. Windsor EV और Comet EV को अच्छी स्वीकार्यता मिली है.

Maruti Suzuki

नए EV प्लेयर मारुति सुजुकी ने मई 2026 में 1,577 यूनिट्स बेचकर चौथा स्थान हासिल किया. ये कंपनी के लिए EV सेगमेंट में पहला बड़ा प्रदर्शन है. मारुति ने अपनी WagonR EV और अन्य आगामी मॉडल्स के जरिए बाजार में एंट्री की है.

Vinfast

वियतनामी कंपनी विनफास्ट ने 1,224 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. यह कंपनी के लिए भारत में सकारात्मक शुरुआत है. आकर्षक डिजाइन और फीचर्स वाले मॉडल्स ने यंग बायर्स का ध्यान खींचा.

मई 2026 की टॉप-5 EV कार कंपनियों के अलावा, BYD ने 683 यूनिट्स (28% सालाना ग्रोथ), हुंडई ने 454 यूनिट्स (-37%), BMW और Kia ने 345-345 यूनिट्स, मर्सिडीज-बेंज ने 204 यूनिट्स सेल की हैं. टेस्ला ने 35 यूनिट्स बेचीं, जबकि वोल्वो 28 यूनिट्स पर रही. स्टेलांटिस की बिक्री भारी गिरावट के साथ 22 यूनिट्स रह गई. पॉर्शे ने 4 यूनिट्स बेची हैं. कुल मिलाकर प्रीमियम और मास-मार्केट दोनों सेगमेंट में EV ट्रांजिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।