Ferrari 849 Testarossa भारत में लॉन्च: 1050hp क्षमता वाली हाइब्रिड सुपरकार, कीमत ₹10.37 करोड़ से शुरू


Ferrari ने अपनी नई फ्लैगशिप सुपरकार 849 Testarossa को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है. ये क्लासिक 1980s टेस्टारोसा नाम के साथ आने SF90 स्ट्राडेल का सक्सेसर है. प्लग-इन हाइब्रिड तकनीक के साथ ये भारतीय सुपरकार बाजार में लैंबोर्गिनी रेवुएल्टो की कड़ी टक्कर देगी.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपये से शुरू होती है, जो ऑप्शन्स जोड़ने पर 11-12 करोड़ तक पहुंच सकती है. दिल्ली में ऑन-रोड प्राइस लगभग 12 करोड़ रुपये से शुरू होगा. Ferrari 849 Testarossa की बुकिंग भी शुरू होने वाली है. इसे दो वेरिएंट ऑप्शन- स्टैंडर्ड और असेटो में खरीदा जा सकेगा.

डिजाइन और डायमेंशन

Ferrari 849 Testarossa का डिज़ाइन बोल्ड और एग्रेसिव है, जो 1970s एंड्योरेंस प्रोटोटाइप्स (जैसे 512S) और क्लासिक टेस्टारोसा से इंस्पायर्ड है. लो-स्लंग सिल्हूट (ऊंचाई मात्र 1225 mm), लंबाई 4718 mm और चौड़ाई 2304 mm के साथ ये सड़क पर दबदबा जमाएगी. फ्रंट में L-शेप्ड LED हेडलैंप्स ब्लैक ग्लॉसी ट्रिम से जुड़े हैं, बड़ा एयर इंटेक और फ्रंट लिप स्पॉइलर इसे स्पोर्टी बनाते हैं.

साइड प्रोफाइल में बड़े अलॉय व्हील्स, ब्लैक रूफ और A-पिलर,बड़े साइड एयर इंटेक्स और स्कल्प्टेड डोर पैनल्स हैं. रियर में स्लिम LED टेललाइट बार, हाई-माउंटेड डुअल एग्जॉस्ट, स्प्लिट स्पॉइलर और बड़ा डिफ्यूज़र है. ग्लास इंजन बे और एक्टिव एयरोडायनामिक्स हाई-स्पीड स्टेबिलिटी बढ़ाते हैं. कुल मिलाकर ये फेरारी की सबसे स्कल्प्टेड और एयरोडायनामिक कारों में से एक है.

केबिन और कम्फर्ट

केबिन पूरी तरह ड्राइवर-फोकस्ड है. स्प्लिट कॉकपिट लेआउट में कोई सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन नहीं है. इसके बजाय 16-इंच का बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 9-इंच पैसेंजर स्क्रीन दिए गए हैं. रेसिंग-स्टाइल स्पोर्ट सीट्स प्रीमियम लेदर और कार्बन फाइबर से बनी हैं. थ्री-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर फिजिकल बटन्स दिए गए हैं, जो रेसिंग फील देते हैं. इंटीरियर में हाई-क्वालिटी मैटेरियल्स, एंबिएंट लाइटिंग और एर्गोनॉमिक डिजाइन हैं. टू सीटर कॉन्फिगरेशन सुपरकार एक्सपीरिएंस को और रोमांचक बनाता है.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर लिस्ट में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग, 7-स्पीकर हाई-फाई ऑडियो सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड फोन कंट्रोल्स, एडवांस्ड HMI शामिल हैं. असेटो फियोरेनो पैकेज में बेहतर सस्पेंशन, लाइटवेट कंपोनेंट्स और एयरो पार्ट्स मिलते हैं। eDrive मोड में साइलेंट इलेक्ट्रिक ड्राइविंग, ट्रैक मोड और लॉन्च कंट्रोल जैसी रेस-रेडी फीचर्स हैं.

इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक असिस्ट (BA), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड हैं. एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) में लेन कीप असिस्ट, इमरजेंसी ब्रेकिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल है. मल्टीपल एयरबैग्स, कार्बन-फाइबर स्ट्रक्चर और हाई-स्ट्रेंथ स्टील चेसिस इसे मजबूत बनाते हैं.

पावरट्रेन डिटेल्स

849 टेस्टारोसा का दिल 4.0 लीटर (3990 cc) ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन है, जो अकेले 830 hp पावर और 842 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर्स जुड़ी हैं – दो फ्रंट एक्सल पर और एक इंजन-गियरबॉक्स के बीच. संयुक्त पावर 1050 cv (लगभग 1036-1050 hp) है. 8-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम दिया गया है.

7.45 kWh बैटरी पैक 25-26 किमी की प्योर इलेक्ट्रिक रेंज देता है. परफॉर्मेंस आंकड़े शानदार हैं. ये 0-100 km/h मात्र 2.3 सेकंड में पकड़ सकती है. टॉप स्पीड 330 km/h और WLTP फ्यूल इकोनॉमी 10.75 kmpl है. ये हाइब्रिड सिस्टम रेसिंग टेक्नोलॉजी से इंस्पायर्ड है, जो थर्मल मैनेजमेंट और पावर डिलीवरी को बेहतर बनाता है.



Source link