Gajraula:आनंदा डेयरी में पांच दिन चली कार्रवाई, दस्तावेज जब्त कर ले गई आयकर टीम, 25 सदस्य रहे जांच में शामिल – Gajraula: The Income Tax Team Conducted A Five-day Operation At Ananda Dairy And Seized Documents

Jrs Computer
2 Min Read


संवाद न्यूज एजेंसी, गजराैला
Published by: विमल शर्मा

Updated Tue, 20 Jan 2026 02:17 PM IST

गजराैला स्थित आनंदा डेयरी में आयकर विभाग की टीम ने लगातार पांच दिन तक जांच की। इसके बाद टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज को ले गई है। 


Gajraula: The income tax team conducted a five-day operation at Ananda Dairy and seized documents

दूध डेयरी प्लांट पर आईटी की रेड
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


आनंदा डेयरी में पांच दिन तक आयकर विभाग की टीम ने जांच की। सूत्रों का कहना है कि वह डेयरी से रिकॉर्ड साथ लेकर गई है। 15 जनवरी को आयकर विभाग की टीम ने आनंदा डेयरी में छापा मार कार्रवाई शुरू की थी।

Trending Videos

करीब 25 सदस्यीय टीम ने डेयरी में दाखिल होते ही सभी गेट बंद करा दिए थे। अधिकारी और कर्मचारियों के फोन भी कब्जे में ले लिए थे। टीम ने डेयरी में लगातार रहकर जांच की। गड़बड़ी पकड़ने के लिए डेयरी के रिकॉर्ड खंगाले गए।

सोमवार को पांचवें दिन दोपहर तक डेयरी में रहकर अपना अभियान जारी रखा। शाम को टीम यहां से चली गई। पुष्ट सूत्रों का कहना है कि टीम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी ले गई है। हालांकि उसके आने या जाने की स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि उनको आयकर विभाग की टीम की जानकारी नहीं है।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment