Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 2 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को करीब 5000 रुपये उछल गया है. वहीं चांदी ने भी एक ही दिन में करीब 9 हजार रुपये की तेजी दर्ज की है. ईरान- इजरायल का विवाद इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों को बढ़ा रहा है.
एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,65,501 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,62,104 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
2 मार्च की सुबह करीब 10:02 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 3.15 प्रतिशत या करीब 5108 रुपये की तेजी के साथ 1,67,212 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,67,915 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं आज आपके शहर में सोना-चांदी का रेट कितना बढ़ गया है….
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 3.28 फीसदी या 9,012 रुपये की तेजी के साथ 2,84,010 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,78,644 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,85,978 रुपये था.
दिल्ली, मंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी की कीमतों में तेजी है. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 3,300 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 33,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,150 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,73,240 रुपए
22 कैरेट – 1,58,810 रुपए
18 कैरेट – 1,29,970 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,800 रुपए
22 कैरेट – 1,55,650 रुपए
18 कैरेट – 1,27,350 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,840 रुपए
22 कैरेट – 1,56,600 रुपए
18 कैरेट – 1,34,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,800 रुपए
22 कैरेट – 1,55,650 रुपए
18 कैरेट – 1,27,350 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,850 रुपए
22 कैरेट – 1,55,700 रुपए
18 कैरेट – 1,27,400 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,950 रुपए
22 कैरेट – 1,55,800 रुपए
18 कैरेट – 1,27,500 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,850 रुपए
22 कैरेट – 1,55,700 रुपए
18 कैरेट – 1,27,400 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,69,800 रुपए
22 कैरेट – 1,55,650 रुपए
18 कैरेट – 1,27,350 रुपए
यह भी पढ़ें: Stock Market 2 March: ईरान-इजरायल युद्ध ने बिगाड़ा बाजार का माहौल, सेंसेक्स 937 अंक टूटा; निफ्टी 24,911 के नीचे

