इंडियन टू-व्हीलर मार्केट के लिए जुलाई 2026 का महीना काफी अच्छा रहा. घरेलू बिक्री कुल 18,09,513 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में 20.71 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. जून 2026 के मुकाबले मासिक आधार पर भी 3.76 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. हीरो मोटोकॉर्प मार्केट में पहले नंबर पर कायम रही, जबकि टीवीएस ने सबसे तेज सालाना वृद्धि हासिल की.
होंडा, बजाज, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड ने भी काफी पॉजिटिव नोट पर जुलाई 2026 का महीना पूरी किया. सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो पिछले महीने की टॉप-6 टू व्हीलर कंपनियों की बिक्री बढ़ी ही है. आइए, कंपनी-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Hero MotoCorp
हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई 2026 में 5,01,403 यूनिट दोपहिया वाहन बेचे. ये पिछले साल जुलाई की 4,12,397 यूनिट के मुकाबले 89,006 यूनिट अधिक है, जिससे सालाना वृद्धि 21.58 प्रतिशत रही. जून 2026 की तुलना में बिक्री में 1,487 यूनिट की मामूली गिरावट आई, जो 0.30 प्रतिशत कम है. कंपनी का मार्केट शेयर 27.71 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो जून में 28.84 प्रतिशत था.
Honda टू-व्हीलर
होंडा ने जुलाई 2026 में 4,76,436 यूनिट की बिक्री की. पिछले साल की 4,66,331 यूनिट के मुकाबले इसमें 10,105 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जिससे सालाना वृद्धि 2.17 प्रतिशत रही. जून की तुलना में 7,480 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जो 1.60 प्रतिशत की मासिक वृद्धि दर्शाती है. कंपनी का मार्केट शेयर 26.33 प्रतिशत रहा, जबकि जून में ये 26.89 प्रतिशत था.
TVS Motor
टीवीएस मोटर ने जुलाई 2026 में 4,37,394 यूनिट बेचे. पिछले साल की 3,08,720 यूनिट के मुकाबले 1,28,674 यूनिट की भारी बढ़ोतरी हुई, जिससे सालाना वृद्धि 41.68 प्रतिशत रही. जून की तुलना में भी 26,380 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जो 6.42 प्रतिशत की मासिक वृद्धि है. कंपनी का मार्केट शेयर 24.17 प्रतिशत रहा.
Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने जुलाई 2026 में 1,65,747 यूनिट की बिक्री की. पिछले साल की 1,39,279 यूनिट के मुकाबले 26,468 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जिससे सालाना वृद्धि 19 प्रतिशत रही. जून की तुलना में 1,209 यूनिट की गिरावट आई, जो 0.72 प्रतिशत कम है. कंपनी का मार्केट शेयर 9.16 प्रतिशत रहा, जबकि जून में ये 9.57 प्रतिशत था. बजाज ने सालाना आधार पर अच्छा प्रदर्शन किया.
Suzuki
सुजुकी ने जुलाई 2026 में 1,23,216 यूनिट दोपहिया वाहन बेचे. पिछले साल की 96,029 यूनिट के मुकाबले 27,187 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जिससे सालाना वृद्धि 28.31 प्रतिशत रही. जून की तुलना में 31,952 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जो 35.01 प्रतिशत की मजबूत मासिक वृद्धि दर्शाती है. कंपनी का मार्केट शेयर 6.81 प्रतिशत रहा.
Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड ने जुलाई 2026 में 1,05,317 यूनिट की बिक्री की है. पिछले साल की 76,254 यूनिट के मुकाबले 29,063 यूनिट अधिक बिक्री हुई, जिससे सालाना वृद्धि 38.11 प्रतिशत रही. जून की तुलना में 2,387 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जो 2.32 प्रतिशत की मासिक वृद्धि है. कंपनी का मार्केट शेयर 5.82 प्रतिशत रहा.