Hero Splendor चलेगी 20 रुपये लीटर सस्ते पेट्रोल पर, नया मॉडल मात्र ₹78,710 में लाएं घर


Last Updated:

भारत में पहली बार आम आदमी की पसंदीदा बाइक स्प्लेंडर अब फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ आ गई है. Hero Splendor Plus Flex Fuel E20 से लेकर E85 तक किसी भी इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चल सकती है, जिससे पेट्रोल खर्च कम होगा. कंपनी ने इंजन में 36 बड़े बदलाव किए हैं और दावा है कि बाइक शानदार माइलेज भी देगी. जानिए कीमत, फीचर्स, माइलेज और इसकी पूरी डिटेल.

ख़बरें फटाफट

Hero Splendor चलेगी 20 रुपये लीटर सस्ते पेट्रोल पर, मात्र  ₹78,710 में लाएं घरZoom

Hero Splendor Plus Flex Fuel को ₹20 सस्ते पेट्रोल पर चलाया जा सकेगा.

Hero MotoCorp ने हाल ही में भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल्स लॉन्च की हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल और एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल शामिल हैं. ये लॉन्च ईको-फ्रेंडली मोबिलिटी की दिशा में एक बड़ा कदम है, खासकर जब सरकार E20 से E85 तक इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को बढ़ावा दे रही है. स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹82,810 है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹5,000 महंगी है. हालांकि, अभी स्पेशल प्राइस के साथ कंपनी इसे मात्र ₹78,710 में बेच रही है. ये बाइक E20 से E85 तक किसी भी इथेनॉल ब्लेंड पर चल सकती है, जिससे ईंधन खर्च कम होगा और प्रदूषण भी घटेगा.

हीरो ने इंजन और फ्यूल सिस्टम में 36 बदलाव किए हैं, जिसमें नया फ्यूल पंप, सेकंडरी एयर फिल्टर और रीकैलिब्रेटेड ECU शामिल हैं. ये मॉडल जुलाई 2026 से दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में उपलब्ध होगा, बाद में पूरे देश में इसे खरीदा जा सकेगा. स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल अपनी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और अब बेहतर इको-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी के साथ आम आदमी की पसंद बनी रहेगी. आइए इसकी डिजाइन से लेकर इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल का डिजाइन स्टैंडर्ड स्प्लेंडर प्लस जैसा ही है, जो क्लासिक और प्रैक्टिकल है. ये 2000 mm लंबाई, 720 mm चौड़ाई और 1052 mm ऊंचाई के साथ आती है. व्हीलबेस 1236mm और ग्राउंड क्लियरेंस 165mm है, जो खराब सड़कों पर अच्छा परफॉर्म करता है. इसमें अलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर (80/100-18) और नया सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. कलर ऑप्शन्स सीमित हैं, लेकिन पारंपरिक स्प्लेंडर लुक बरकरार है. सैडल हाइट 785 mm है, जो ज्यादातर राइडर्स के लिए आरामदायक है. कुल मिलाकर ये सिंपल लेकिन मजबूत डिजाइन वाली है.

बाइक में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) टेक्नोलॉजी है, जो फ्यूल बचाती है. साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, कॉम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ फ्रंट-रियर ड्रम ब्रेक्स और LED पोजिशन लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फ्लेक्स फ्यूल वर्जन में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. फ्यूल टैंक 9.8 लीटर का है. सेफ्टी और फीचर्स के लिहाज से ये बेसिक लेकिन विश्वसनीय है. कोई एडवांस्ड कनेक्टिविटी नहीं है, जो इस सेगमेंट में सामान्य है.

इंजन और परफॉरमेंस

ये 97.2 cc एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन से लैस है. E85 फ्यूल पर ये 8.5 PS (लगभग 8.44 bhp) पावर @8000 rpm और 8.3 Nm टॉर्क @6000 rpm प्रोड्यूस करता है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ा बेहतर है. 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ चेन ड्राइव है. टॉप स्पीड करीब 87 kmph बताई गई है. माइलेज E20 पर 70 kmpl के आसपास और रियल-वर्ल्ड में 62 kmpl तक मिल सकता है. फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी के कारण परफॉरमेंस E85 पर बेहतर रहती है. वजन 113 kg है, जो हैंडलिंग को आसान बनाता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link