Last Updated:
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor अब Flex Fuel टेक्नोलॉजी के साथ आ चुकी है. लेकिन क्या नया मॉडल वाकई स्टैंडर्ड Splendor Plus से बेहतर है? E85 फ्यूल सपोर्ट, अपडेटेड इंजन, नए फीचर्स और कीमत में करीब ₹5,000 के अंतर के बीच कौन-सी बाइक आपके लिए ज्यादा फायदे का सौदा साबित होगी? खरीदने से पहले दोनों मॉडलों का यह डिटेल्ड कंपैरिजन जरूर पढ़ें.
Hero Splendor Flex Fuel vs Hero Splendor: जानिए दोनों में कौन बेहतर?
Hero Splendor Flex Fuel vs Hero Splendor: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों के भरोसे का दूसरा नाम बन चुकी हीरो स्प्लेंडर अब एक नए और मॉडर्न अवतार में सामने आई है. हीरो मोटोकॉर्प ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक का नया फ्लेक्स-फ्यूल (Flex Fuel) वर्जन लॉन्च कर दिया है. जहां एक तरफ स्टैंडर्ड हीरो स्प्लेंडर प्लस लंबे समय से मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी हुई है.
वहीं, नई स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल पर्यावरण और जेब दोनों के लिए एक टिकाऊ विकल्प के रूप में पेश की गई है. ये नई मोटरसाइकिल सरकार के ग्रीन फ्यूल विजन को सपोर्ट करती है और इसे पेट्रोल के बढ़ते दामों से राहत देने के मकसद से डिजाइन किया गया है. आइए जानते हैं कि रोजमर्रा के इस्तेमाल में आपकी पसंदीदा स्टैंडर्ड स्प्लेंडर और इस नई तकनीक वाली फ्लेक्स फ्यूल स्प्लेंडर में क्या बड़े अंतर हैं.
ईंधन और तकनीक (Fuel Compatibility)
दोनों बाइक्स में सबसे बड़ा अंतर इनके ईंधन इस्तेमाल करने की क्षमता में है. रेगुलर हीरो स्प्लेंडर प्लस अधिकतम E20 ईंधन (20% एथिल अल्कोहल और 80% पेट्रोल) पर चलती है. इसके विपरीत, नई स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल को ‘फ्यूचर रेडी’ बनाया गया है. ये मोटरसाइकिल E20 से लेकर E85 तक के फ्यूल पर आसानी से दौड़ सकती है, यानी इसमें 85% तक इथेनॉल मिश्रित ईंधन का उपयोग किया जा सकता है, जो पेट्रोल के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है.
इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों ही मोटरसाइकिलों में कंपनी ने भरोसेमंद 97.2 सीसी का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया है. हालांकि, फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को इथेनॉल के मुताबिक ट्यून किया गया है. जब आप इसे E85 ईंधन पर चलाते हैं, तो ये इंजन 8.44 bhp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले इसके पावर आउटपुट में मामूली बढ़ोतरी की गई है, ताकि भारी ईंधन (इथेनॉल) पर भी बाइक की परफॉर्मेंस और पिकअप में कोई कमी महसूस न हो.
मैकेनिकल बदलाव
इथेनॉल का गाढ़ापन और प्रकृति पेट्रोल से अलग होती है, इसलिए हीरो ने फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट के इंजन के अंदरूनी हिस्सों में लगभग 36 छोटे-बड़े बदलाव किए हैं. इसमें एक नया री-कैलिब्रेटेड ECU (इंजन कंट्रोल यूनिट), अपग्रेडेड फ्यूल पंप और एक नया सेकेंडरी एयर फिल्टर लगाया गया है. स्टैंडर्ड स्प्लेंडर में इन कंपोनेंट्स की जरूरत नहीं होती, क्योंकि वह सामान्य पेट्रोल के लिए ही बनी है.
फीचर्स और लुक्स
दिखने में दोनों बाइक्स काफी हद तक एक जैसी हैं, लेकिन फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को अलग पहचान देने के लिए नए ग्राफिक्स और नियॉन येलो (Lime Yellow) कलर्स का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, नई फ्लेक्स फ्यूल बाइक में बिल्कुल नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो साइड-स्टैंड कट-ऑफ और इको-राइडिंग इंडिकेटर जैसी जानकारियों के साथ आता है.
कीमत का अंतर
कीमत की बात करें तो स्टैंडर्ड हीरो स्प्लेंडर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹77,500 से शुरू होती है. वहीं, नई एडवांस फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक और मैकेनिकल बदलावों के कारण स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत ₹82,810 तय की गई है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹5,000 महंगी है.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें