Honda CB500 की बुकिंग शुरू! मार्केट में जल्द होगी लॉन्च, Royal Enfield और BSA की इन बाइक्स से टक्कर


Last Updated:

Honda CB500 इंडियन मार्केट में मिड-कैपेसिटी मोटरसाइकिल सेगमेंट का नया गेम चेंजर बन सकती है. इसकी अनऑफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है और लॉन्च से पहले ही कीमत, इंजन और फीचर्स को लेकर काफी चर्चा है. अगर आप Royal Enfield और BSA जैसी बाइक्स का विकल्प तलाश रहे हैं, तो जानिए Honda CB500 की संभावित कीमत, लॉन्च डेट, 501cc इंजन और सभी अहम डिटेल्स.

ख़बरें फटाफट

Honda CB500 की बुकिंग शुरू! मार्केट में जल्द होगी लॉन्चZoom

Honda CB500 जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री मारेगी.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हाल ही में अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो में Honda CB500 को जोड़ा है. ये बाइक 350cc सेगमेंट के ऊपर और 650cc बाइक्स के बीच एक खाली जगह भरने का काम करेगी. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 500 के बाजार से हटने के बाद बड़ी बोर सिंगल-सिलेंडर रोडस्टर की कमी महसूस हो रही थी, जिसे CB500 पूरा करने जा रही है.

ये बाइक होंडा की मेड-इन-इंडिया प्रीमियम रेंज का हिस्सा है और बिगविंग डीलरशिप नेटवर्क के जरिए उपलब्ध होगी. हालिया अनवील इवेंट में रेबेल 300 और XR 300L के साथ इसे भी पेश किया गया. बाइक जल्द ही बिक्री पर आने वाली है, जबकि अन्य मॉडल अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगे. CB500 को मॉडर्न क्लासिक स्टाइल और विश्वसनीय जापानी इंजीनियरिंग का कॉम्बिनेशन माना जा रहा है, जो शहर और हाईवे दोनों के लिए परफेक्ट होगी.

बुकिंग डिटेल और संभावित कीमत

Honda CB500 की अनऑफिशियल बुकिंग अब देशभर के चयनित होंडा बिगविंग डीलरशिप पर शुरू हो गई है. ग्राहक नजदीकी बिगविंग शोरूम जाकर बुकिंग करा सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट और कीमत की पुष्टि नहीं की है. संभावित लॉन्च त्योहारी सीजन से पहले, सितंबर या अक्टूबर 2026 के आसपास होने की उम्मीद है.

कीमत के मामले में अनुमान ₹2.50 लाख से शुरू होकर ₹2.90 लाख से ₹3.35 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हैं. एलॉय व्हील वाले बेस वेरिएंट सस्ते रह सकते हैं, जबकि वायर-स्पोक ट्यूबलेस और ग्राफिक्स वाले टॉप वेरिएंट थोड़े महंगे होंगे. ये प्राइसिंग इसे CB350 रेंज से ऊपर और BSA गोल्ड स्टार 650 या रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 से नीचे रखेगी.

डिजाइन डिटेल

डिजाइन की बात करें, तो इसे ग्लॉस ब्लैक, मैट सिल्वर, ग्लॉस सिल्वर, मरून और येलो पिनस्ट्राइप जैसे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा. एलॉय और वायर-स्पोक ट्यूबलेस व्हील दोनों विकल्प मिलेंगे. फीचर्स में असिस्ट/स्लिपर क्लच, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और प्रीमियम फिनिश शामिल हैं. सेफ्टी के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड रहेंगे.

इंजन और परफॉरमेंस

इसका 501 cc एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन 27.76 bhp पावर और 43.3 Nm टॉर्क पैदा करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेयर किया गया है. ये पावर आउटपुट शहर में आरामदायक राइड और हाईवे पर स्थिर परफॉर्मेंस देगा. बाइक का वजन और सीट हाइट राइडर-फ्रेंडली रखी गई है. कुल मिलाकर CB500 मिड-कैपेसिटी वाले रोडस्टर सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …

और पढ़ें





Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net