Տեխնիկական նորություններ

अब फोन से निकालकर चलाएं Action Camera, RugOne का अनोखा स्मार्टफोन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 7, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • यह अक्टूबर में वैश्विक रूप से लॉन्च होगा, शुरुआती कीमत 76,000 रुपए है.

RugOne ने बर्लिन में आयोजित IFA 2026 में अपना नया Xsnap 7 Pro पेश किया है. यह एक अनोखा स्मार्टफोन है, जिसमें फोन के साथ अलग से इस्तेमाल किया जा सकने वाला Modular Action Camera दिया गया है. RugOne का Xsnap 7 कैमरा मॉड्यूल सिर्फ 39 ग्राम का है और यह मैग्नेट की मदद से सीधे फोन से जुड़ जाता है. जरूरत पड़ने पर इसे फोन से अलग करके भी कैमरे की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी का कहना है कि यह मोबाइल फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को एक नया अंदाज देने वाला है. 

फोन से कैसे अलग हो जाएगा Action Camera?

RugOne Xsnap 7 Pro का सबसे खास फीचर इसका Magnetic Camera Module है. करीब 39 ग्राम वजन वाला यह छोटा मॉड्यूल फोन से आसानी से अलग किया जा सकता है. इसे हेलमेट, बाइक या दूसरे गियर पर भी लगाया जा सकता है. कंपनी ने इसे all-weather, all-terrain imaging system के तौर पर पेश किया है. कैमरा बिना किसी एक्स्ट्रा केसिंग के 5 मीटर तक पानी के अंदर भी काम कर सकता है. 

यह कैमरा 30fps पर 2.7K तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. इसमें 133 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू मिलता है. साथ ही SteadyX Stabilization, Horizon Lock, Timelapse और HDR Photo जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि इसमें RAW फाइल सपोर्ट नहीं मिलता और वीडियो MP4 फॉर्मेट में रिकॉर्ड होता है.

40 मिनट तक अलग से चलेगा कैमरा

Xsnap 7 Camera Module में 64GB की Built-in Storage दी गई है. यह फोन से अलग होकर करीब 40 मिनट तक काम कर सकता है और जरूरत पड़ने पर फोन से ही रिचार्ज हो जाता है. इसके अलावा Xsnap Go App की मदद से कैमरे को 50 मीटर तक की दूरी से रिमोट तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है.

Rugged Smartphone में भी दमदार फीचर्स

Xsnap 7 Pro में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्पले दी गई है. फोन MediaTek Dimensity 8400 5G चिपसेट पर चलता है और इसमें 512GB स्टोरेज मिलती है. यह फोन 2 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है और 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने के बाद भी टिकने के लिए बनाया गया है. डिस्पले पर Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन दी गई है.

यह भी पढ़ें – 2,666 रुपए की EMI में 12GB RAM वाला फोन, फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे!

50MP और 64MP कैमरा सेटअप

फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Samsung GN9 Sensor मिलता है. इसके साथ 64MP का इंफेयर्ड नाइट विजन कैमरा भी है, जो OV64B1B सेंसर के साथ आता है. फोन Android 16 पर चलता है और इसमें Google Gemini AI के साथ RugOne के अपने AI Tools भी शामिल हैं.

Rugged Smartphone की कीमत

Xsnap 7 Pro को 7 सितंबर से Kickstarter पर Early-Bird Price में करीब 76,000 रुपए में खरीदा जा सकेगा. इसका Global Launch अक्टूबर में होगा. यूरोप में फोन की रिटेल कीमत करीब रुपए 1 लाख और अमेरिका में इसकी कीमत करीब 84,000 रुपए रखी गई है.

यह भी पढ़ें – कौन सा App खत्म कर रहा iPhone की Battery? चुटकियों में ऐसे करें पता



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։