Last Updated:
Range Rover अब पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में भारत पहुंच गई है. 118.5 kWh की बड़ी बैटरी, 600 किलोमीटर तक की रेंज, 542 हॉर्सपावर की पावर और सिर्फ 22 मिनट में 10 से 80% फास्ट चार्जिंग इसकी बड़ी खूबियां हैं. कंपनी ने भारत में इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है. आखिर कितनी होगी इसकी कीमत और क्या खास मिलेगा? जानें पूरी डिटेल.
Range Rover Electric की इंडिया में बुकिंग शुरू हो गई है.
jaguar Land Rover ने आखिरकार अपनी फ्लैगशिप लग्जरी एसयूवी के पहले पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन को भारत में पेश कर दिया है. Range Rover Electric न सिर्फ ब्रांड के 56 साल के इतिहास में पहला बैटरी-इलेक्ट्रिक मॉडल है, बल्कि ये लग्जरी, परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड क्षमता को ज़ीरो टेलपाइप एमिशन के साथ जोड़ती है. कंपनी ने ग्लोबल अनवील के साथ ही भारत में इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. 118.5 kWh की बड़ी बैटरी और 800-वोल्ट आर्किटेक्चर से लैस ये एसयूवी एक बार चार्ज पर 600 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम है.
दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर्स से मिलने वाली 542 हॉर्सपावर और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं. ये मॉडल यूके के सोलिहुल प्लांट में तैयार होकर पूरी तरह से इंपोर्ट किया जाएगा. लग्जरी कार लवर्स के लिए ये एक नया अध्याय है, जहां Range Rover की पारंपरिक शान अब इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के साथ मिल रही है. आइए इसकी संभावित कीमत से लेकर बुकिंग डिटेल्स तक जानते हैं. साथ ही डिजाइन और रेंज जैसी हाइलाइट्स पर भी एक नज़र डालेंगे.
कीमत और बुकिंग डिटेल
अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन अनुमान के मुताबिक ये 3 करोड़ रुपये या उससे ऊपर के आसपास रह सकती है. यूके में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.54 लाख पाउंड से शुरू होती है. भारत में ये पूरी तरह इंपोर्टेड मॉडल होगा. बुकिंग के लिए 10 लाख रुपये का टोकन अमाउंट जमा करना होगा. स्टैंडर्ड व्हीलबेस में Autobiography और First Edition वेरिएंट्स के साथ लॉन्ग व्हीलबेस में SV, SV Ultra और SV Black वेरिएंट्स के लिए ऑर्डर लिए जा रहे हैं. कीमत बाद में बताई जाएगी.
डिजाइन और इंटीरियर
डिजाइन में Range Rover Electric अपनी पेट्रोल-डीजल सिबलिंग से लगभग मिलती-जुलती दिखती है. ग्रिल और कुछ छोटे बदलावों के अलावा लुक वही क्लासिक और प्रभावशाली है. इंटीरियर में हाई-क्वालिटी मटेरियल, बड़ी डिस्प्ले, लग्जरी सीटिंग और प्रीमियम फिनिश मिलेंगे. फीचर्स में रिमोट ऐप कंट्रोल, केबिन प्री-कंडीशनिंग, मेरिडियन साउंड सिस्टम जैसे ऑप्शन और एडवांस्ड कनेक्टिविटी शामिल हैं. सेफ्टी के मोर्चे पर मॉडर्न ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और मजबूत स्ट्रक्चर उपलब्ध होंगे.
बैटरी, मोटर और रेंज
बैटरी 118.5 kWh लिथियम-आयन की है, जिसमें 344 प्रिज्मैटिक सेल डबल-लेयर कॉन्फिगरेशन में लगे हैं. 800-वोल्ट सिस्टम 350 kW डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे 10 से 80 प्रतिशत चार्ज सिर्फ 22 मिनट में हो जाता है. 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 220 किलोमीटर की रेंज जुड़ सकती है. दो परमानेंट मैग्नेट मोटर्स कुल 542 हॉर्सपावर और 850 Nm टॉर्क पैदा करती हैं. 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार 4.5 सेकंड में हासिल होती है. WLTP के मुताबिक रेंज 600 किलोमीटर तक बताई गई है, जबकि रियल-वर्ल्ड अनुमान लगभग 535 किलोमीटर का है. ये मॉडल लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में नई बेंचमार्क सेट करने वाला है.
About the Author
राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो 2021 से लगातार इसी फील्ड में एक्टिव हैं. वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी में बतौर सीनियर सब-एडिटर ऑटो डेस्क संभालते हुए, वे कार, बाइक और स्…
और पढ़ें