Տեխնիկական նորություններ

आपकी आवाज भी अब सुरक्षित नहीं! AI चुरा सकता है आपकी पहचान, पलभर में बना देगा आपकी हूबहू कॉपी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 20, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • वॉइस क्लोनिंग धोखाधड़ी के लिए खतरे पैदा कर रही है।

AI Voice Clone: आज के दौर में मशीनों से बात करना हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. चाहे मौसम जानने के लिए Amazon Alexa से सवाल करना हो या फोन पर वॉइस कमांड देना हम लगातार अपनी आवाज टेक्नोलॉजी के साथ शेयर कर रहे हैं. लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारी आवाज सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारे बारे में कई छिपी हुई जानकारियां भी उजागर कर सकती है.

आवाज है आपकी पहचान

Startup Virtuosis के अनुसार, हर इंसान की आवाज अलग होती है जिसे वॉइसप्रिंट कहा जाता है. यह हमारी बॉडी, भाषा और बोलने के तरीके से बनती है. पासवर्ड की तरह इसे आसानी से बदला नहीं जा सकता. यही वजह है कि आपकी आवाज आपकी पहचान से जुड़ी होती है और इससे आपके व्यक्तित्व, भावनाओं और बैकग्राउंड तक के संकेत मिल सकते हैं.

AI कैसे समझता है आपकी आवाज

विशेषज्ञों के अनुसार, जब हम AI सिस्टम से बात करते हैं तो हम अनजाने में अपनी टोन, स्पीड और बोलने की शैली जैसी बारीक जानकारी भी साझा करते हैं. AI इन संकेतों को समझकर हमारे व्यवहार और भावनात्मक स्थिति का अंदाजा लगा सकता है. यही कारण है कि आवाज अब एक मजबूत डेटा सोर्स बन चुकी है.

हेल्थ सेक्टर में नई संभावनाएं

आवाज का विश्लेषण सिर्फ खतरे ही नहीं बल्कि फायदे भी लेकर आया है. रिसर्च में पाया गया है कि बोलने के तरीके में छोटे बदलाव से न्यूरोलॉजिकल बीमारियों, सांस से जुड़ी समस्याओं और मानसिक स्वास्थ्य के संकेत मिल सकते हैं. कुछ कंपनियां इस तकनीक का इस्तेमाल ऐसे टूल बनाने में कर रही हैं जो बिना किसी दर्द या जांच के स्वास्थ्य की निगरानी कर सकें.

प्राइवेसी पर बढ़ता खतरा

जहां एक तरफ यह तकनीक फायदेमंद है वहीं दूसरी ओर इसके खतरे भी कम नहीं हैं. आवाज बेहद निजी डेटा होती है और अगर इसका गलत इस्तेमाल हुआ तो यह आपकी प्राइवेसी के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. कई बार लोगों की जानकारी के बिना उनकी वॉइस रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल AI ट्रेनिंग के लिए किया जाता है जिससे विवाद भी बढ़ रहे हैं.

वॉइस क्लोनिंग

AI की सबसे चिंताजनक क्षमता है वॉइस क्लोनिंग. आज के टूल्स इतने एडवांस हो चुके हैं कि कुछ सेकंड की रिकॉर्डिंग से ही किसी की आवाज की हूबहू नकल तैयार की जा सकती है. इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी, फर्जी कॉल या गलत सबूत बनाने के लिए किया जा सकता है. इससे वह भरोसा भी कमजोर हो रहा है जो पहले आवाज के जरिए पहचान पर किया जाता था.

क्या है इसका समाधान

इन खतरों को देखते हुए वैज्ञानिक नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं जैसे वॉइस एनोनिमाइजेशन जिसमें आवाज को थोड़ा बदल दिया जाता है ताकि पहचान छुपी रहे लेकिन बात समझ में आती रहे. इसके साथ ही प्राइवेसी बाय डिजाइन जैसे कॉन्सेप्ट पर भी जोर दिया जा रहा है जिसमें शुरुआत से ही डेटा सुरक्षा को सिस्टम में शामिल किया जाता है. आज दुनिया भर में अरबों वॉइस असिस्टेंट इस्तेमाल हो रहे हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि हमारी आवाज अब सिर्फ एक आवाज नहीं रही बल्कि एक डिजिटल पहचान बन चुकी है.

यह भी पढ़ें:

Google Gemini में नया फीचर! अब AI पढ़ेगा आपके Email, जानें कैसे सेट करें Personal Intelligence?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։