- फिल्टर रखरखाव की लागत और उचित स्थान पर स्थापना भी देखें.
जब हवा की क्वालिटी खराब होती है, तो घर के अंदर की हवा को साफ रखने के लिए Air Purifier एक जरूरी गैजेट बन जाता है. ये डिवाइस धूल, धुआं, पोलेन और हवा में मौजूद दूसरे कणों को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन मार्केट में अलग-अलग फिल्टर, कवरेज और स्मार्ट फीचर्स वाले कई मॉडल मौजूद हैं. ऐसे में सही Air Purifier चुनना आसान नहीं होता है. इसे खरीदने से पहले फिल्टर के टाइप, कमरे का साइज, CADR, शोर, बिजली की खपत और मेंटेनेंस जैसी बातों को समझना जरूरी है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि HEPA Filter से CADR तक Air Purifier खरीदने से पहले जरूरी पॉइंट क्या है.
कौन-सा Filter कितना काम का?
1. HEPA Filter – True HEPA Filter 0.3 माइक्रोन तक के कम से कम 99.97 प्रतिशत कणों को पकड़ सकता है. इसमें धूल, पोलेन , धुआं और पेट डैंडर जैसे कण शामिल हैं. खरीदते समय True HEPA देखना बेहतर है, HEPA-type जरूरी नहीं कि उसी लेवल का हो.
2. Activated Carbon Filter – यह गैस, बदबू और VOCs को हटाने के लिए काम करता है. इसमें मौजूद porous carbon गंध और केमिकल मॉलिक्यूल्स को अपनी सतह पर पकड़ता है. यह धूल या एलर्जी वाले कणों को HEPA की तरह नहीं पकड़ता है.
3. Pre-Filter – यह बड़े कणों जैसे धूल, बाल और लिंट को पहले ही रोक देता है. इससे HEPA और Carbon Filter की लाइफ बढ़ाने में मदद मिलती है.
4. UV-C Filter – UV-C लाइट बैक्टीरिया, वायरस और मोल्ड स्पोर्स जैसे माइक्रो ऑर्गेनिज्म को इन एक्टिव करने के लिए इस्तेमाल होती है. यह धूल या धुएं को फिल्टर नहीं करती, इसलिए इसे अकेले इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
5. Ionizer/Plasma Filter – यह हवा में मौजूद कणों पर चार्ज लगाकर उन्हें भारी बनाता है, जिससे वे सतह पर बैठ सकते हैं या फिल्टर में फंस सकते हैं. हालांकि कुछ Ionizers थोड़ी मात्रा में Ozone पैदा कर सकते हैं.
खरीदते समय इन बातों पर दें ध्यान
1. CADR – Clean Air Delivery Rate बताता है कि Purifier कमरे की हवा को कितनी तेजी से साफ कर सकता है. सामान्य तौर पर ज्यादा CADR का मतलब तेज purification है. Two-thirds rule के मुताबिक Smoke CADR कमरे के क्षेत्रफल के कम से कम दो-तिहाई के बराबर होना चाहिए.
2. Room Size – Purifier की coverage आपके कमरे के साइज के मुताबिक होनी चाहिए. अगर सीलिंग 8 फीट से ज्यादा ऊंची है, तो बड़े coverage वाला मॉडल लेना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें – Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
3. Noise और Energy – 50 decibels से कम ऑपरेशन आमतौर पर शांत माना जाता है. लंबे समय तक चलाने पर Energy Star जैसी certification वाले मॉडल बिजली की लागत कम रखने में मदद कर सकते हैं.
4. Maintenance – ज्यादातर फिल्टर 6 से 12 महीने में बदलने पड़ सकते हैं. इसलिए खरीद कीमत के साथ replacement filter की लागत भी देखें.
स्मार्ट फीचर्स और सही प्लेसमेंट
Air Quality Sensor और Auto Mode प्रदूषण के हिसाब से फेम स्पीड बदल सकते हैं. App Integration और Voice Control सुविधा बढ़ाते हैं, लेकिन जरूरी नहीं हैं. Air Purifier को इस्तेमाल वाली जगह के बीच में रखें. Air Intake और Outlet को ब्लॉक न करें और दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें.
यह भी पढ़ें – TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर