Ավտո նորություններ

इस फेस्टिव सीजन पूरा करें कार खरीदने का सपना, रांची में यहां 50 हजार से 25 लाख तक मिलेंगे सेकंड हैंड मॉडल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 5, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

Ranchi Best Place To Buy Second Hand Cars: रांची में फेस्टिव सीजन के दौरान सेकंड हैंड कार खरीदने का शानदार मौका है. यहां कई शोरूम में 50 हजार से लेकर 25 लाख रुपये तक की कारें उपलब्ध हैं. आप अपने बजट के अनुसार बेहतरीन कंडीशन वाली गाड़ी चुन सकते हैं. नॉर्मल कार लेना चाहते हों या लग्जरी, यहां हर तरह के ऑप्शन मिल रहे है.

फेस्टिव सीजन में अक्सर लोगों का मन खुद की गाड़ी खरीदने का करता है. लेकिन कई बार बजट इतना हाई होता है कि ऐसा संभव नहीं हो पाता. ऐसे में रांची में ऐसे कई शोरूम हैं, जहां पर एक-दो महीने पुरानी कार एकदम अच्छी कंडीशन में और काफी अच्छे दामों में मिल जाएगी.

इन कारों को आप ड्राइव करके भी देख सकते हैं. 1 लाख से शुरू होकर 3 लाख तक की रेंज में आपको कारें मिल जाएंगी. इसके लिए आपको कांके रोड पर राम मंदिर के पास स्थित प्रेमचंद मोटर्स आना चाहिए. यहां बाहर की कारें लगी रहती हैं. टाटा मोटर्स से लेकर महिंद्रा तक की गाड़ियां होती हैं.

यहां के मैनेजर सुधीर बताते हैं कि यहां कई बार ऐसा होता है कि लोग 10 दिन पुरानी कार लेकर आते हैं. वे मात्र कुछ किलोमीटर ही कार चलाते हैं और उन्हें कोई दूसरी कार चाहिए होती है या उनका मन बदल जाता है. ऐसे में वे अपनी कार यहां बेच देते हैं. हमारे पास ऐसी भी कार है, जो मात्र एक महीने पुरानी है और एकदम फाइन कंडीशन में है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद आप आ जाइए पोद्दार मोटर्स. यहां आपको बाहर में ही सेल का बोर्ड देखने को मिलेगा. यहां आपको मात्र 50,000 रुपये में भी कार मिल सकती है. अगर आप कुछ दिनों के लिए टेंपरेरी तौर पर, जैसे मात्र एक या दो साल के लिए ही कार खरीदना चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन है.

यहां के मैनेजर रवि पोद्दार बताते हैं कि यहां आपको मात्र 50,000 रुपये से ही कार देखने को मिल जाएगी. कई बार ऐसे लोग आते हैं, जिन्हें रांची आए हुए कुछ ही दिन हुए होते हैं और उन्हें मात्र एक-दो साल के लिए ही कार की जरूरत होती है. उसके बाद उन्हें कार बेच देनी होती है. ऐसे लोगों के लिए यहां काफी अच्छे विकल्प मौजूद हैं. एक लाख रुपये तक में आपको टाटा से लेकर कई बड़े ब्रांड की कार मिल जाएंगी.

इसके बाद आपको आ जाना चाहिए रांची कार बाजार. यहां के मैनेजर अमित बताते हैं कि खास बात यह है कि यहां आपको क्या 50,000 और क्या 50 लाख, आपको जैसी सेकंड हैंड चाहिए, वैसी कार मिल जाएगी. मर्सिडीज चाहिए तो वह भी 25 लाख रुपये में मिल जाएगी. बीएमडब्ल्यू चाहिए तो वह भी 20 लाख रुपये में मिल जाएगी. कहने का मतलब है कि आप अपना बजट बताइए, उस मुताबिक कार यहां उपलब्ध है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։