Տեխնիկական նորություններ

क्या है 1980s Retro Trend ? इसमें कैसे बनाएं अपनी तस्वीर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


सोशल मीडिया पर हर समय कोई नया ट्रेंड आता है और इस बार इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक ट्रेंड आया है, जो लोगों के बीच बेहद पसंद किया जा रहा है. दरअसल, इस ट्रेंड में लोग अपनी साधारण तस्वीर को 1980 के दशक के पुराने लुक जैसा बनाकर पोस्ट और स्टोरी डाल रहे हैं. इसे 1980s Retro Trend कहा जा रहा है. इस ट्रेंड में तस्वीरों को इस तरह एडिट या जनरेट किया जा रहा है कि उनमें पुराने कैमरे, फिल्म फोटोग्राफी और उस दौर के फैशन की झलक दिखाई दे. लोग अपनी फोटो को चैटजीपीटी की मदद से 1980s के रेट्रो लुक में बदल रहे हैं.

क्या है 1980s Retro Trend?

1980s Retro Trend दरअसल 1980 के दशक की फैशन, फोटोग्राफी, रंगों और पॉप कल्चर से प्रेरित डिजिटल ट्रेंड है. इस स्टाइल में तस्वीर को आधुनिक और बेहद साफ डिजिटल फोटो की बजाय पुराने कैमरे से ली गई तस्वीर जैसा रूप दिया जाता है. इसमें डेनिम जैकेट, विंटेज शर्ट, बड़े सनग्लासेज, पुराने हेयरस्टाइल और उस दौर से प्रेरित बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जा रहा है.

ऐसे बनाएं अपनी इमेज

अगर आप अपनी तस्वीर को इस ट्रेंड में बदलना चाहते हैं तो आप इसे चैटजीपीटी की मदद से बना सकते हैं. सबसे पहले अपनी एक साफ और अच्छी क्वालिटी वाली फोटो चुनें. इसके बाद चैटजीपीटी में फोटो अपलोड करें और उसे 1980s retro style में बदलने के लिए कमांड दें. आप उसे ऐसा एक कमांड दे सकते हैं.

“Transform this photo into an authentic 1980s retro film photograph, vintage fashion, warm tones, subtle film grain, soft flash, analog camera texture, nostalgic background, realistic face and natural skin texture.”

आप अपने अनुसार फोटो का बैकग्राउंड बदल सकते हैं. जैसे आप फोटो में पूराने फोन, किताब, हेयरस्टाइल, मेकअप व डेनिम स्टाइल कपड़ों का उपयोग कर के अपनी इमेज को और असली लुक दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: YouTube Videos कैसे डाउनलोड करें? जानें कौन-सा तरीका है पूरी तरह Legal

सोशल मीडिया पर क्यों पसंद किया जा रहा है?

रेट्रो ट्रेंड लोगों को पुरानी यादों और पुराने फैशन से जोड़ रहा है. चैटजीपीटी की मदद से बिना पुराने कैमरे या महंगे फोटोशूट के ऐसी तस्वीरें को बनाना आसान हो गया है. यही वजह है कि इस तरह के फोटो फिल्टर को सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सैमसंग से पहले ही फोल्ड फोन बनाने में जुट गया था एप्पल? चौंका देगा यह खुलासा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։