Last Updated:
Kia Sorento की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है और इसके साथ कंपनी ने अपने पहले Hybrid मॉडल को ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है. ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये प्रीमियम 6/7 सीटर SUV अपने सेगमेंट में Fortuner और Kodiaq जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. इसमें Hybrid और Diesel इंजन के साथ AWD, Level-2 ADAS, 10 एयरबैग और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. जानिए इसकी कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल.
Kia Sorento की डिलीवरी शुरू हो गई है.
Kia India ने अपने प्रीमियम थ्री-रो एसयूवी Sorento की डिलीवरी शुरू कर दी है. ये कंपनी का भारत में पहला हाइब्रिड मॉडल है. Kia Sorento की कीमत ₹27.99 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर ₹40.39 लाख तक जाती है. डीजल वेरिएंट सस्ता है जबकि हाइब्रिड थोड़ा महंगा.
प्रोडक्शन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर प्लांट में हो रहा है. प्री-बुकिंग ₹25,000 के टोकन अमाउंट पर खुली है और अब कंपनी ने इसे ग्राहकों को सौंपना शुरू कर दिया है. ये मार्केट में टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और वॉक्सवैगन टायरॉन जैसे प्रीमियम एसयूवी से मुकाबला करेगी. ये 6 और 7 सीटर दोनों लेआउट में उपलब्ध है. आइए, सोरेंटो के डिज़ाइन से लेकर इंजन और माइलेज डिटेल के बारे में जानते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
सोरेंटो का डिज़ाइन बोल्ड और मस्कुलर है. इसमें वर्टिकली स्टैक्ड एलईडी हेडलैम्प, एल-शेप्ड डीआरएल, ग्लॉस-ब्लैक टाइगर नोज ग्रिल, 19-इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और रैपअराउंड एलईडी टेल-लाइट्स हैं. आठ एक्सटीरियर कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं.
View this post on Instagram