Տեխնիկական նորություններ

चीन के सबसे बड़े शॉपिंग इवेंट में होगा बड़ा धमाका! पहली बार नीलाम होगा Humanoid Robot, जानिए पूरी जानकारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 23, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • चीन AI और ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स में वैश्विक नेतृत्व का लक्ष्य रखता है।

Humanoid Robot: चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी JD.com ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह अपने सालाना 618 शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट नीलामी आयोजित करने जा रही है. कंपनी ने 2026 के 618 शॉपिंग फेस्टिवल लॉन्च इवेंट में इस योजना का खुलासा किया.

कंपनी के मुताबिक, यह नीलामी सिर्फ एक तकनीकी प्रदर्शन नहीं होगी बल्कि पूरे शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान चलने वाले खास ऑफर्स और प्रमोशनल गतिविधियों का हिस्सा बनेगी. माना जा रहा है कि इस इवेंट में टेक कंपनियां, रिसर्च संस्थान और रोबोट कलेक्टर बड़ी दिलचस्पी दिखा सकते हैं क्योंकि उन्हें अगली पीढ़ी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स तक शुरुआती पहुंच मिल सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि नीलामी में कौन-कौन से रोबोट मॉडल शामिल होंगे.

अगले 5 साल में लाखों रोबोट तैनात करने की तैयारी

JD.com ने सोमवार को बताया कि आने वाले पांच वर्षों में वह बड़े पैमाने पर रोबोटिक्स तकनीक अपनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना करीब 30 लाख रोबोट, 10 लाख ऑटोनॉमस व्हीकल और 1 लाख ड्रोन तैनात करने की है.

इसके साथ ही JD Retail का लक्ष्य 2026 तक रोबोट ब्रांड्स से 1.47 अरब डॉलर से ज्यादा का कारोबार हासिल करना है. कंपनी यह भी चाहती है कि नए प्रोडक्ट लॉन्च करने का समय करीब 30 प्रतिशत तक कम किया जाए.

करोड़ों डिवाइस से जुड़ेगा रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म

JD के JoyInside रोबोटिक्स प्लेटफॉर्म के प्रमुख दाई वेनजुन ने बताया कि इस साल यह प्लेटफॉर्म 1 करोड़ से ज्यादा टर्मिनल डिवाइस से जुड़ जाएगा. रोबोटिक्स सेक्टर की कई बड़ी कंपनियां जैसे Unitree Robotics और Noetix Robotics पहले ही इस प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट हो चुकी हैं. इससे यह साफ संकेत मिलता है कि चीन रोबोटिक्स और AI तकनीक को तेजी से आम जिंदगी में उतारना चाहता है.

फैक्ट्रियों में भी नजर आएंगे ह्यूमनॉइड रोबोट

चीन सिर्फ लोगों के बीच रोबोट लाने तक सीमित नहीं रहना चाहता बल्कि उन्हें फैक्ट्रियों में भी इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहा है. Shanghai प्रशासन ने घोषणा की है कि वह AI और ह्यूमनॉइड रोबोट्स की वास्तविक दुनिया में तैनाती को तेज करेगा. शंघाई म्यूनिसिपल कमीशन ऑफ इकॉनमी एंड इंफॉर्मेटाइजेशन के निदेशक तांग वेनकान के अनुसार, 2026 से 2030 के बीच चलने वाली चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना के अंत तक शहर की फैक्ट्रियों में 1 लाख ह्यूमनॉइड रोबोट लगाए जाने का लक्ष्य है.

इसके अलावा, बड़े औद्योगिक उद्यमों में AI एजेंट्स का उपयोग 80 प्रतिशत से ज्यादा तक पहुंचाने की योजना भी बनाई गई है. यह AI Plus अभियान का हिस्सा होगा जिसका उद्देश्य उद्योगों को स्मार्ट और ऑटोमेटेड बनाना है.

लैब से निकलकर बाजार तक पहुंचे रोबोट

चीन के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सदस्य पैन हेलिन ने कहा कि पहले ह्यूमनॉइड रोबोट केवल लैब और डेमो तक सीमित थे लेकिन अब उनका इस्तेमाल रिटेल, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर और पब्लिक सर्विस जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है.

उनका मानना है कि ऐसी नीलामी रोबोट बनाने वाली कंपनियों के लिए नया बिजनेस मॉडल तैयार कर सकती है. साथ ही लोग ह्यूमनॉइड रोबोट्स को सिर्फ भविष्य की कल्पना नहीं बल्कि रोजमर्रा के उपयोगी उपकरण के रूप में देखने लगेंगे.

AI और रोबोटिक्स में आगे निकलने की दौड़

यह ऐलान दिखाता है कि चीन की कंपनियां embodied AI और ह्यूमनॉइड रोबोटिक्स के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व हासिल करने की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रही हैं. दुनियाभर की कंपनियां इस बात पर काम कर रही हैं कि भविष्य में रोबोट वेयरहाउस, फैक्ट्री, कस्टमर सर्विस, अस्पतालों और यहां तक कि घरों में भी इंसानों की मदद कर सकें.

यह भी पढ़ें:

अचानक बंद हो गया आपका X अकाउंट? जानिए क्यों हुआ Withheld और मिनटों में कैसे पा सकते हैं वापस



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։