Տեխնիկական նորություններ

रोड ट्रिप का मजा होगा डबल! सफर पर निकलने से पहले बैग में जरूर रखें ये 5 धांसू गैजेट्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 24, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर से रोड ट्रिप पर टायर की परेशानी दूर करें।
  • डैशकैम दुर्घटनाओं, विवादों को रिकॉर्ड कर सुरक्षा प्रदान करता है।
  • फास्ट चार्जिंग पावर बैंक यात्रा के दौरान फोन को चार्ज रखता है।
  • कार वैक्यूम क्लीनर गाड़ी को धूल-मिट्टी से साफ रखता है।

Gadgets For Travel: रोड ट्रिप का असली मजा तभी आता है जब सफर बिना टेंशन के पूरा हो. दोस्तों या परिवार के साथ लंबी ड्राइव, नए शहरों की खोज और रास्ते की खूबसूरती हर किसी को पसंद होती है. लेकिन अगर सफर के दौरान टायर पंचर हो जाए, फोन की बैटरी खत्म हो जाए या कार गंदी हो जाए तो पूरा मूड खराब हो सकता है. ऐसे में कुछ स्मार्ट गैजेट्स आपकी यात्रा को काफी आसान और सुरक्षित बना सकते हैं. अगर आप भी अगली रोड ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं तो ये ट्रैवल-फ्रेंडली गैजेट्स जरूर साथ रखें.

पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर

लंबे सफर में टायर की परेशानी सबसे बड़ी दिक्कत बन सकती है. खासकर हाईवे या दूर-दराज के इलाकों में तुरंत मदद मिलना आसान नहीं होता. ऐसे में पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर बेहद काम आता है. यह कुछ ही मिनटों में टायर में हवा भर देता है और कई मॉडल्स में डिजिटल प्रेशर डिस्प्ले, ऑटो कट-ऑफ और इमरजेंसी फ्लैशलाइट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. रात के समय या बारिश में यह गैजेट काफी राहत देता है. इसकी कीमत लगभग 1,800 रुपये से 4,000 रुपये तक होती है.

डैश कैमरा

भारत में अब डैश कैमरा तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह सिर्फ वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी गैजेट बन चुका है. सड़क पर होने वाले हादसे, अचानक सामने आए विवाद या पार्किंग के दौरान हुई घटना सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है. कई डैशकैम्स में नाइट विजन, पार्किंग मॉनिटरिंग और मोबाइल ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं जिससे वीडियो तुरंत फोन में देखे जा सकते हैं. इसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये से 10,000 रुपये तक होती है.

फास्ट चार्जिंग पावर बैंक

रोड ट्रिप के दौरान नेविगेशन, म्यूजिक और फोटो क्लिक करने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है. ऐसे में एक दमदार फास्ट चार्जिंग पावर बैंक बेहद जरूरी हो जाता है. कम से कम 20,000mAh क्षमता वाला पावर बैंक लंबे सफर में काफी मदद करता है. USB-C और मल्टीपल पोर्ट्स वाले मॉडल्स एक साथ कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं. जहां चार्जिंग पॉइंट्स आसानी से नहीं मिलते, वहां यह गैजेट किसी लाइफसेवर से कम नहीं. इसकी कीमत लगभग 1,500 रुपये से 5,000 रुपये तक जा सकती है.

कार वैक्यूम क्लीनर

रोड ट्रिप के दौरान कार में धूल, मिट्टी और खाने-पीने का कचरा जमा होना आम बात है. बच्चों के साथ सफर कर रहे हों तो गाड़ी जल्दी गंदी हो जाती है. ऐसे में पोर्टेबल कार वैक्यूम क्लीनर काफी काम आता है. यह छोटा, हल्का और आसानी से इस्तेमाल होने वाला गैजेट है जिसे कार में कहीं भी रखा जा सकता है. USB चार्जिंग वाले मॉडल्स सफर के दौरान भी आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं. इसकी कीमत लगभग 1,200 रुपये से 4,500 रुपये तक हो सकती है.

वायरलेस चार्जिंग वाला स्मार्ट फोन होल्डर

अगर आप सफर में मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो स्मार्ट फोन होल्डर आपके लिए जरूरी एक्सेसरी है. यह फोन को मजबूती से पकड़कर रखता है ताकि ड्राइविंग के दौरान बार-बार फोन हाथ में न लेना पड़े. नए मॉडल्स में ऑटोमैटिक ग्रिप और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इससे फोन चार्ज भी होता रहता है और डैशबोर्ड पर तारों का झंझट भी कम हो जाता है. इसकी कीमत लगभग 1,000 रुपये से 3,500 रुपये तक हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

कैमरे के सामने Two Finger Pose बना सकता है कंगाल! AI से हो रही फिंगरप्रिंट चोरी, जानिए कैसे बचें



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։