Տեխնիկական նորություններ

सस्ता होने का इंतजार कर रहे हैं आपका ड्रीम Smartphone? शायद अब कभी न मिले वो मौका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 20, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • AI की बढ़ती मांग से स्मार्टफोन कंपोनेंट्स महंगे हो रहे हैं।
  • लॉन्च के बाद भी स्मार्टफोन की कीमतें घटने की बजाय बढ़ रही हैं।
  • लागत कम करने के लिए बजट फोन में फीचर्स में कटौती की जा रही है।
  • प्रीमियम ब्रांड्स इस संकट से बेहतर तरीके से निपट रहे हैं।

Smartphone Prices: अगर आप भी हर साल नए Smartphone के लॉन्च के बाद यह सोचकर इंतज़ार करते हैं कि कुछ महीनों बाद सस्ता हो जाएगा तो अब यह रणनीति शायद काम न आए. भारत में Smartphone मार्केट तेजी से बदल रहा है और 2026 में हालात ऐसे बन गए हैं कि कई Phones लॉन्च के महीनों बाद भी महंगे बने हुए हैं. कुछ Models की कीमत तो समय के साथ और बढ़ गई है.

क्यों महंगे होते जा रहे हैं Smartphones?

इसकी सबसे बड़ी वजह AI टेक्नोलॉजी की बढ़ती डिमांड मानी जा रही है जिन Memory Chips और Components का इस्तेमाल Smartphones में होता है, वही अब AI Servers और Data Centres में भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं. AI कंपनियां इन Chips को भारी मात्रा में खरीद रही हैं जिसके कारण Smartphone कंपनियों के लिए Components काफी महंगे हो गए हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ Memory Components की कीमत कई गुना तक बढ़ चुकी है. इसका सीधा असर Smartphone निर्माण लागत पर पड़ा है और कंपनियों के पास या तो कीमत बढ़ाने या Features कम करने का ही विकल्प बचा है.

अब Phones लॉन्च के बाद जल्दी सस्ते नहीं हो रहे

पहले ऐसा होता था कि ₹30,000 का Phone कुछ महीनों बाद Sale और Offers में ₹24,000-25,000 तक मिल जाता था. लेकिन अब यह ट्रेंड टूटता दिख रहा है. Industry Analysts का कहना है कि Brands अब लंबे समय तक कीमतें ऊंची बनाए रख रहे हैं.

कई Smartphones की कीमतें लॉन्च के बाद घटने की बजाय बढ़ी हैं. खासतौर पर Budget और Mid-range Segment में लगातार Price Hike देखने को मिल रही है. Experts के अनुसार 2026 की शुरुआत से कई Models के दाम 30% से 40% तक बढ़ चुके हैं.

Budget Smartphones में हो रही है कटौती

कीमत कंट्रोल करने के लिए कई कंपनियां अब पुराने Phones को नए नाम से दोबारा लॉन्च कर रही हैं. कुछ Brands कैमरा क्वालिटी, Storage और Features में कटौती भी कर रहे हैं. यहां तक कि कुछ नए Budget Phones में 5G हटाकर फिर से 4G दिया जा रहा है ताकि लागत कम की जा सके. यानी अब कम कीमत में पहले जैसे दमदार Features मिलना मुश्किल होता जा रहा है.

Premium Brands पर कम असर

रिपोर्ट में बताया गया है कि Premium Smartphone Brands इस संकट से बेहतर तरीके से निपट रहे हैं. उदाहरण के तौर पर Apple और Samsung जैसी कंपनियों के पास लंबे समय के Supply Agreements और मजबूत Financial Backup है. वहीं Budget Segment पर निर्भर Brands जैसे Xiaomi, Realme, OPPO और vivo ज्यादा दबाव में हैं.

क्या अब Smartphone खरीदने के लिए Sale का इंतज़ार बेकार है?

Experts का मानना है कि आने वाले समय में बड़े Discounts कम देखने को मिल सकते हैं. कंपनियां Exchange Offers, Cashback और EMI जैसे विकल्प तो देती रहेंगी लेकिन भारी Price Drop अब पहले जितना आम नहीं रहेगा.

अगर आपको नया Phone सच में चाहिए तो सिर्फ “सस्ता होने” का इंतज़ार करना नुकसानदायक भी हो सकता है. क्योंकि जिस Phone को आप बाद में खरीदने की सोच रहे हैं वह आने वाले महीनों में और महंगा भी हो सकता है.

बदल रही है Smartphone खरीदने की आदत

भारत में Smartphone Market अब ऐसे दौर में पहुंच चुका है जहां लोग जरूरत के हिसाब से खरीदारी करने लगे हैं, ना कि सिर्फ Sale और Discounts के भरोसे. बढ़ती AI Demand, Memory Crisis और महंगे Components ने पूरे बाजार की तस्वीर बदल दी है.

यह भी पढ़ें:

mAadhaar ऐप होने जा रहा बंद! जानिए नए Aadhaar App पर कैसे करें शिफ्ट, वरना बाद में पड़ेगा पछताना



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։