Ավտո նորություններ

250 KM रेंज, 5 मिनट में फुल चार्ज…कीमत ₹4.50 लाख! आ गई मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट EV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 8, 2026
3 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


होमफोटोऑटोकार

250 KM रेंज, 5 मिनट में फुल चार्ज…कीमत ₹4.50 लाख! आ गई मिडिल क्लास की EV

Last Updated:

₹5 लाख से कम कीमत में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Blinq RYDE आपके लिए खास हो सकती है. ₹4.50 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये 5-सीटर माइक्रो EV 250km तक की रेंज और 5 मिनट से कम समय में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा के साथ आती है. इसमें कई स्मार्ट फीचर्स और जरूरी सेफ्टी उपकरण भी दिए गए हैं. जानिए इसकी कीमत, रेंज, फीचर्स और बैटरी टेक्नोलॉजी की पूरी जानकारी.

Blinq RYDE को भारतीय बाजार में बेहद आक्रामक और किफायती कीमत के साथ उतारा गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹4.50 लाख रुपये से शुरू होकर 5.00 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी ने इसे दो मुख्य वेरिएंट्स- RYDE Family और RYDE Fleets में पेश किया है. पारिवारिक उपयोग के अलावा ये कमर्शियल फ्लीट ऑपरेटरों के लिए भी तैयार की गई है, जिससे कम बजट में निजी कार खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा.

इस माइक्रो ईवी का डिजाइन मॉडर्न, फ्यूचरिस्टिक और पूरी तरह से एरोडायनामिक प्रोफाइल पर तैयार किया गया है. शहर की तंग गलियों और भारी ट्रैफिक में आसानी से निकलने के लिए इसका टर्निंग रेडियस काफी छोटा रखा गया है. फ्रंट में आकर्षक एलईडी डीआरएल, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और हनीकॉम्ब स्टाइलिंग दी गई हैं. ये कार 10 अलग-अलग रंगों जैसे सोबर ग्रीन, रोसो, मोचा डस्ट, मेटैलिक येलो और लूनर सिल्वर में उपलब्ध कराई गई है.

कॉम्पैक्ट साइज होने के बावजूद Blinq RYDE के केबिन को बेहद समझदारी से डिजाइन किया गया है. इसमें 5 यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जो इस सेगमेंट की अन्य माइक्रो कारों की तुलना में बड़ी बात है. इसका लेआउट मिनिमलिस्टिक है और बड़े ग्लास एरिया की वजह से अंदर वेंटिलेटेड अहसास होता है. सीटें एर्गोनॉमिक हैं, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को रोजाना के सफर में बेहतरीन लेगरूम और हेडरूम मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डेली ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाने के लिए इसमें कई स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. डैशबोर्ड पर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ब्लूटूथ, नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है. इसके साथ ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पावर विंडो, की-लेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं. ये सिस्टम ड्राइविंग के दौरान एनर्जी बचाने में मदद करता है.

सेफ्टी के मोर्चे पर Blinq RYDE को भारतीय सड़कों और भारी उपयोग को ध्यान में रखकर मजबूत चेसिस पर बनाया गया है. इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) की सुविधा मिलती है. इसके अलावा रियर पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी सेफ्टी इक्विपमेंट शामिल किए गए हैं, जो रोजमर्रा की अर्बन ट्रिप को सेफ बनाते हैं.

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी मॉडर्न बैटरी और स्वैपिंग तकनीक है. Blinq Mobility ‘बैटरी एज अ सर्विस’ (BaaS) मॉडल पर काम करती है, जिसमें कार की बैटरी को 5 मिनट से भी कम समय में स्वैप किया जा सकता है. इसके अलावा इसमें डीसी फास्ट चार्जिंग और रेगुलर होम चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. बैटरी पैक को वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन (IP67 रेटिंग) के साथ पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है.

Blinq RYDE में एक एनर्जी-एफिशियंट और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो स्मूथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. ये मोटर शहर के ट्रैफिक में क्विक पिकअप और लीनियर एक्सेलेरेशन देती है. इलेक्ट्रिक पावरट्रेन की बदौलत ये चलने में बेहद शांत है और पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में इसके रनिंग कॉस्ट में 60 प्रतिशत तक की कमी आती है, जिससे मेंटेनेंस का खर्च न के बराबर रहता है.

रेंज की बात करें तो कंपनी के अनुसार Blinq RYDE एक बार फुल चार्ज होने पर 250 किलोमीटर (MIDC/ARAI दावा) तक की ड्राइविंग रेंज देती है. इतनी लंबी रेंज इसे रोजमर्रा के ऑफिस आने-जाने, शहर में राइड-हेलिंग सर्विस और डिलीवरी जैसे कामों के लिए बेहद व्यावहारिक बनाती है. क्विक बैटरी स्वैपिंग सुविधा होने के कारण यूजर्स को रास्ते में चार्जिंग के लंबे इंतजार या रेंज खत्म होने की चिंता नहीं रहती है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։