Last Updated:
Apple iPhone Duo के 2TB मॉडल की कीमत ₹4,49,900 है. यानी एक स्मार्टफोन खरीदने में जितनी रकम खर्च होगी, उतने में भारत में एक पूरी 5-सीटर कार घर लाई जा सकती है. Maruti Alto K10 से लेकर S-Presso और Renault Kwid तक, कई बजट कारें इस कीमत से कम में उपलब्ध हैं. इन कारों की कीमत, माइलेज और फीचर्स जानकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि महंगा फोन बेहतर है या पूरी कार?
Apple ने लंबे इंतजार के बाद मार्केट में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo उतार दिया है. अपनी प्रीमियम तकनीक और 2 TB स्टोरेज के साथ ये स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में ₹4,49,900 की भारी-भरकम कीमत पर मिलेगा. जहां एक तरफ टेक लवर्स इतने बजट में सिर्फ एक स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में इस कीमत के बराबर या इससे भी कम बजट में एक पूरी 5-सीटर फैमिली कार खरीदी जा सकती है.
मिडिल-क्लास फैमिली, पहली बार कार खरीदने वालों और रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों के लिए ये एक बेहद किफायती और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है. ये गाड़ियां न सिर्फ धूप, बारिश और मौसम के थपेड़ों से सुरक्षा देती हैं, बल्कि पूरे परिवार को एक साथ सफर करने की सुविधा भी मुहैया कराती हैं. आइए ऐसे ही 3 पॉपुलर बजट ऑप्शन के बारे में जानते हैं, जो iPhone Duo 2 TB से भी कम कीमत में उपलब्ध हैं.
Maruti Suzuki Alto K10: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹3,69,900 लाख है, जो iPhone Duo 2TB से काफी सस्ती है. इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट और एरोडायनामिक है, जिसमें शार्प फ्रंट ग्रिल मिलती है. केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर, 7-इंच टचस्क्रीन स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट और 5 लोगों के बैठने की आरामदायक जगह दी गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. इसमें 1.0-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन (67 PS पावर) आता है, जो 5-स्पीड मैनुअल/AMT गियरबॉक्स के साथ पेट्रोल पर लगभग 24.39 से 24.9 किमी/लीटर और CNG पर 33.85 किमी/किग्रा तक का बेहतरीन माइलेज देता है.
Maruti Suzuki S-Presso: माइक्रो-एसयूवी स्टांस वाली मारुति एस-प्रेसो की एक्स-शोरूम कीमत ₹3,49,900 से शुरू होती है. इसका बॉक्सी डिजाइन, सिग्नेचर बोल्ड ग्रिल और 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे रफ सड़कों के लिए बेहतरीन बनाते हैं. इंटीरियर में सेंटर-माउंटेड डिजिटल क्लस्टर और स्मार्टप्ले कनेक्टिविटी दी गई है.
सेफ्टी में स्टैंडर्ड एयरबैग्स, ABS, EBD और ESP जैसे फीचर्स शामिल हैं. कार में 1.0-लीटर नेक्स्ट-जेन K-सीरीज इंजन मिलता है, जो मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. ये कार पेट्रोल में 24.76 से 25.3 किमी/लीटर और सीएनजी विकल्प में 32.73 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त माइलेज देने में सक्षम है.
Renault Kwid: इसका Evolution बेस मॉडल लगभग ₹4.50(एक्स-शोरूम) से शुरू होता है. ये कार अपने बोल्ड SUV-इंस्पायर्ड लुक, स्प्लिट हेडलैंप्स और LED DRLs के चलते सबसे ज्यादा आकर्षक लगती है. इंटीरियर में 8-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले और क्लास-लीडिंग बूट स्पेस मिलते हैं.
सेफ्टी के लिए इसमें ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे एडवांस फीचर्स हैं. इसका 1.0-लीटर SCe 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 68 PS की पावर जनरेट करता है और ये मैनुअल व एएमटी दोनों में 21.46 से 22.3 किमी/लीटर तक का माइलेज ऑफर करती है.