Ավտո նորություններ

TVS Ronin का जलवा! बनी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक, Pulsar और Apache रह गए पीछे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 11, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Last Updated:

250cc से ऊपर की बाइक्स खरीदने वालों के लिए जुलाई 2026 के बिक्री आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. TVS Ronin 225 ने 10,738 यूनिट्स के साथ सेगमेंट में नंबर-1 जगह बनाई, जबकि KTM 250 और Pulsar ने भी शानदार प्रदर्शन किया. खास बात ये है कि कुछ बाइक्स की बिक्री में 200% से ज्यादा उछाल आया है. वहीं Kawasaki Ninja 300 ने प्रतिशत ग्रोथ में सबको पीछे छोड़ दिया.

TVS Ronin 225: ये सेगमेंट में पहले पायदान पर काबिज है. जुलाई 2026 में इसकी कुल 10,738 यूनिट्स बिकी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने ये आंकड़ा 5,517 यूनिट्स था. इस तरह बाइक ने 94.63 प्रतिशत की शानदार सालाना बढ़त हासिल की है. कुल बाजार में 40.08 प्रतिशत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी के साथ ये मोटरसाइकिल ग्राहकों की पहली पसंद बनकर उभरी है.

Bajaj Pulsar 220/250: बजाज की पॉपुलर पल्सर 220 और 250 सीरीज बिक्री के मामले में दूसरे स्थान पर रही. जुलाई 2026 में इसके 6,832 खरीदार मिले, जो जुलाई 2025 की 4,362 यूनिट्स के मुकाबले 2,470 यूनिट्स अधिक हैं. इस सीरीज ने 56.63 प्रतिशत की मजबूत सालाना बढ़त दर्ज की और इस पूरे सेगमेंट के कुल मार्केट शेयर में 25.50 प्रतिशत का योगदान दिया.

KTM 250: इसने सेल्स चार्ट में तीसरा स्थान हासिल कर युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. इस बाइक ने जुलाई 2026 में 3,741 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो जुलाई 2025 में बिकी 1,940 यूनिट्स की तुलना में 92.84 प्रतिशत अधिक है. कुल बिक्री में 13.96 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ केटीएम ने 1,801 अतिरिक्त यूनिट्स बेचकर शानदार वृद्धि दर्ज की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

TVS Apache 310/RTX: अपाचे 310 और आरटीएक्स रेंज ने सालाना आधार पर जबरदस्त छलांग लगाई है. जुलाई 2025 में जहां इसकी केवल 498 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं जुलाई 2026 में ये बढ़कर 2,239 यूनिट्स पर पहुंच गई. इस बाइक ने 349.60 प्रतिशत की रिकॉर्ड सालाना वृद्धि दिखाई. कुल सेगमेंट में 8.36 प्रतिशत शेयर के साथ ये चौथे स्थान पर रही.

Bajaj Avenger 220: क्रूज़र सेगमेंट में बजाज एवेंजर 220 ने बेहतरीन वापसी करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया. जुलाई 2026 में इसकी 1,120 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो जुलाई 2025 की महज 351 यूनिट्स से 769 यूनिट्स ज्यादा है. 219.09 प्रतिशत की भारी सालाना वृद्धि के साथ एवेंजर ने 4.18 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया, जिससे इसका दबदबा फिर कायम होता दिखा.

Suzuki V-Strom 250: एडवेंचर टूरर सुजुकी वी-स्ट्रॉम 250 ने स्टेबल ग्रोथ के साथ छठा स्थान प्राप्त किया. जुलाई 2026 में कंपनी ने इसकी 904 यूनिट्स बेची हैं, जबकि जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 525 यूनिट्स था. 379 यूनिट्स की बढ़ोतरी के साथ बाइक ने 72.19 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ हासिल की है. इस सेगमेंट के कुल बाजार में इसकी हिस्सेदारी 3.37 प्रतिशत दर्ज की गई.

Bajaj Dominar 250: सेल्स चार्ट में सातवें पायदान पर डॉमिनार 250 रही. हालांकि, इसकी बिक्री में गिरावट देखने को मिली है. जुलाई 2026 में इसकी 441 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल इसी अवधि में बिकी 521 यूनिट्स की तुलना में 80 यूनिट्स कम रहीं. 15.36 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इस मॉडल ने कुल बाजार में 1.65 प्रतिशत हिस्सेदारी बरकरार रखी.

Hero Xtreme 250R: सेल के मामले में ये आठवें स्थान पर रही और इसे भी मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा. जुलाई 2026 में इस स्पोर्ट्स कम्यूटर की 322 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2025 में ये आंकड़ा 367 यूनिट्स था. इसमें 12.26 प्रतिशत की सालाना कमी देखी गई. इस गिरावट के बावजूद कुल सेगमेंट में इसकी बाजार हिस्सेदारी 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई.

Kawasaki KLX 230: कावासाकी की ऑफ-रोड ओरिएंटेड केएलएक्स 230 ने नौवां स्थान प्राप्त करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया. जुलाई 2026 में इसकी 220 यूनिट्स की बिक्री दर्ज हुई, जो जुलाई 2025 की 102 यूनिट्स के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है. इस मॉडल ने 115.69 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की और कुल बाजार में 0.82 प्रतिशत का शेयर अपने नाम किया.

Kawasaki Ninja 300: इसने टॉप-10 में आखिरी स्थान हासिल किया, लेकिन प्रतिशत वृद्धि में सबको पीछे छोड़ दिया. जुलाई 2025 में महज 10 यूनिट बिकीं, जबकि जुलाई 2026 में इसकी 158 यूनिट बिकी हैं. इस तरह इसने 1,480 प्रतिशत की अप्रत्याशित सालाना ग्रोथ दर्ज की है. प्रीमियम सेगमेंट में इसका कुल मार्केट शेयर 0.59 प्रतिशत रहा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։