Տեխնիկական նորություններ

AI की वजह से इन लोगों की नौकरियों पर है खतरा? KYC से लेकर Audit तक सारे काम करेगा एआई

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 8, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • AI के कारण एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ चैटबॉट या फोटो एडिटिंग तक सीमित नहीं रह गया है. अमेरिका की AI कंपनी Anthropic ने फाइनेंस और बैंकिंग सेक्टर के लिए 10 नए AI एजेंट लॉन्च किए हैं जो कई ऐसे काम कर सकते हैं जिन्हें अब तक इंसान घंटों बैठकर करते थे. इनमें KYC डॉक्युमेंट जांचना, ऑडिट रिपोर्ट तैयार करना, वैल्यूएशन चेक करना और महीने के अंत में अकाउंट्स क्लोज करना जैसे काम शामिल हैं. इन नए AI टूल्स के आने के बाद बैंकिंग और फाइनेंस इंडस्ट्री में नौकरी को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

कैसे काम करेंगे ये नए AI एजेंट?

कंपनी के मुताबिक ये AI एजेंट रोजमर्रा के कई जटिल और समय लेने वाले काम को ऑटोमैटिक तरीके से संभाल सकते हैं. उदाहरण के तौर पर ये सिस्टम.

  • KYC डॉक्युमेंट्स की जांच कर सकता है
  • क्लाइंट्स के लिए Pitchbook तैयार कर सकता है
  • Earnings Reports का विश्लेषण कर सकता है
  • Financial Models को अपडेट और मैनेज कर सकता है
  • Valuation Methods में गड़बड़ियां पकड़ सकता है
  • बड़े डॉक्युमेंट्स को स्कैन करके जरूरी जानकारी निकाल सकता है

पहले जिन कामों में पूरी टीम लगती थी, अब वही काम AI कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है.

Microsoft Office में भी करेगा काम

Anthropic ने बताया कि उसके ये AI एजेंट सीधे Microsoft Excel, Word, PowerPoint और Outlook जैसे टूल्स के अंदर काम कर सकते हैं. यानी बैंक और फाइनेंस कंपनियों को अलग सिस्टम इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कंपनी ने इन AI एजेंट्स को Claude Code और Claude Cowork प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराया है. इन्हें प्लगइन की तरह इंस्टॉल करके इस्तेमाल किया जा सकता है.

क्या एंट्री-लेवल नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा?

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच सबसे ज्यादा चिंता उन लोगों को हो रही है जो बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर शुरू कर रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने दावा किया कि ये AI सिस्टम खासतौर पर First-Year Analysts जैसे शुरुआती पदों की जरूरत कम कर सकता है. कुछ लोगों का मानना है कि जिन कामों को सीखने और करने में नए कर्मचारियों को महीनों लगते थे, वही काम अब AI तेजी से और कम गलती के साथ कर सकता है.

तेजी से बदल रही है बैंकिंग इंडस्ट्री

हाल के महीनों में कई बड़ी टेक कंपनियों ने कर्मचारियों की छंटनी की है. ऐसे में AI एजेंट्स की एंट्री ने यह साफ संकेत दिया है कि आने वाले समय में बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर का काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है.

हालांकि एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि AI पूरी तरह इंसानों की जगह नहीं लेगा लेकिन जो लोग नई टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट नहीं करेंगे, उनके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. AI अब सिर्फ सहायक टूल नहीं बल्कि कई कंपनियों के लिए मुख्य वर्कफोर्स बनता जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp का अपडेट! iPhone पर आने वाला है Liquid Glass लुक, अब चैट होगी पूरी तरह ट्रांसपेरेंट



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։