Տեխնիկական նորություններ

Android Vs iOS: वफादारी के मामले में ऐप्पल यूजर्स आगे, एंड्रॉयड यूजर्स पाला बदलने के लिए ज्यादा तैयार

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • आईफोन यूजर्स की वफादारी अविश्वसनीय, 96.4% अगली बार भी आईफोन खरीदेंगे।
  • एंड्रॉयड यूजर्स का झुकाव अधिक, 13.6% पाला बदलकर आईफोन लेना चाहते हैं।
  • iOS पसंद, ऐप्पल इकोसिस्टम, और कीमत आईफोन लॉयल्टी के मुख्य कारण हैं।
  • प्रीमियम ब्रांड, इकोसिस्टम, और प्राइवेसी फीचर्स आईफोन को आकर्षक बनाते हैं।

iPhone Vs Android Loyalty: ब्रांड के प्रति वफादारी में आईफोन यूजर्स का कोई जवाब नहीं है. 2007 में पहला आईफोन लॉन्च करने वाली ऐप्पल लगातार अपने यूजर बेस को मजबूत करती आई है. अब एक ताजा रिपोर्ट में पता चला है कि ऐप्पल की ब्रांड लॉयल्टी में तेजी से इजाफा हुआ है. हाल ही में हुए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि आईफोन यूजर्स की तुलना में लगभग 4 गुना ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स पाला बदलने के लिए तैयार हैं. यानी ज्यादा एंड्रॉयड फोन यूजर्स आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आईफोन यूजर्स एंड्रॉयड की तरफ नहीं जाना चाहते.

iPhone Vs Android Loyalty: सर्वे से मिली यह जानकारी

SellCell ने अमेरिका में 5,000 लोगों पर एक सर्वे किया था. इसमें जब आईफोन यूजर्स से पूछा गया कि जब आप फोन अपग्रेड करेंगे, तब कौन-सा फोन लेंगे? इसके जवाब में 96.4 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो अगली बार भी आईफोन ही लेंगे. केवल 3.6 प्रतिशत यूजर्स ऐसे थे, जो एंड्रॉयड की तरफ जाने का सोच रहे थे. अगर पांच साल पहले का आंकड़ा देखा जाए तो ऐप्पल की ब्रांड लॉयल्टी में इजाफा हुआ है. 2021 में 91.9 प्रतिशत यूजर्स ने भी अगली बार आईफोन लेने की बात कही थी. 2026 में यह संख्या बढ़कर 96.4 प्रतिशत हो गई है.

ज्यादा एंड्रॉयड यूजर्स पाला बदलने को तैयार

आईफोन की तुलना में एंड्रॉयड की लॉयल्टी कम है. सर्वे में शामिल 86.4 प्रतिशत एंड्रॉयड यूजर्स ने कहा कि वो अगला फोन भी एंड्रॉयड खरीदेंगे. यानी यहां पाला बदलने की तरफ झुकाव रखने वाले लगभग 13.6 प्रतिशत लोग हैं, जो ऐप्पल यूजर्स की तुलना में लगभग 4 गुना ज्यादा हैं.

आईफोन के साथ क्यों जुड़े रहना चाहते हैं यूजर्स?

जब आईफोन यूजर्स से उनकी वफादारी का कारण पूछा गया तो कई फैक्टर सामने आए. 60.8 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें iOS पसंद है, जबकि 17.4 प्रतिशत का कहना है कि उन्होंने ऐप्पल इकोसिस्टम के लिए पैसे खर्च किए हैं. वहीं एंड्रॉयड की तरफ जाने वाले 3.6 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि आईफोन की ज्यादा कीमत होने के कारण वो एंड्रॉयड फोन खरीदना चाहते हैं.

लोगों को क्यों अट्रैक्ट कर रहा है आईफोन?

ऐप्पल के आईफोन को प्रीमियम और भरोसेमंद डिवाइस के साथ यूजर्स के बीच स्टेटस-सिंबल भी माना जाता है. इसके अलावा ऐप्पल का इकोसिस्टम का भी यूजर को लंबे समय तक अपने साथ जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाता है. अगर एक बार यूजर इकोसिस्टम के लिए इन्वेस्ट कर देता है तो उसका एंड्रॉयड पर स्विच करना मुश्किल हो जाता है. कुछ यूजर्स प्राइवेसी फीचर्स के कारण भी आईफोन को प्रेफर करते हैं.

ये भी पढ़ें-

फोन पर मिलेगा स्टेडियम जैसा मजा, Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स के साथ देखें IPL के मैच



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։