Ավտո նորություններ

Royal Enfield की सेल में जबरदस्त उछाल, एक महीने में बिक गईं 1.26 लाख बाइक

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 2, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Royal Enfield ने अगस्त 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करते हुए कुल 1,26,479 मोटरसाइकिलों की बिक्री की है. ये आंकड़ा पिछले साल अगस्त 2025 के 1,14,002 यूनिट्स से 11 प्रतिशत ज्यादा है. कंपनी के घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में अच्छी मांग देखने को मिली. डोमेस्टिक सेल्स 11 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 यूनिट्स पर पहुंच गईं, जबकि निर्यात में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई.

350 सीसी तक के मॉडल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स ने इस ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान दिया. आयशर मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और रॉयल एनफील्ड के सीईओ बी. गोविंदराजन ने कहा कि ये लगातार ग्रोथ का महीना रहा है और त्योहारी सीजन से पहले कंपनी मजबूत बेस बना रही है. कुल मिलाकर कंपनी का सालाना स्तर पर प्रदर्शन काफी उत्साहजनक रहा है. आइए सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

डोमेस्टिक सेल्स और एक्सपोर्ट

अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में रॉयल एनफील्ड ने 1,14,204 यूनिट्स बेची हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के 1,02,876 यूनिट्स से 11 प्रतिशत अधिक हैं. एक्सपोर्ट में 12,275 मोटरसाइकिलें भेजी गईं, जो पिछले साल के 11,126 यूनिट्स से 10 प्रतिशत ज्यादा हैं. अप्रैल से अगस्त 2026 तक की कुल सेल्स 5,75,138 यूनिट्स रही, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक है. घरेलू सेल्स इस अवधि में 28 प्रतिशत बढ़कर 5,20,695 यूनिट्स हो गई है, जबकि निर्यात में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

इंजन कैपेसिटी के अनुसार प्रदर्शन

350 सीसी तक के मॉडल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स की सेल्स 15 प्रतिशत बढ़कर 1,13,143 यूनिट्स पर पहुंच गई है. वहीं 350 सीसी से ऊपर के मॉडल की बिक्री 13 प्रतिशत घटकर 13,336 यूनिट्स रह गई. इससे साफ है कि कम क्षमता वाले मॉडल और ईवी सेगमेंट कंपनी की ग्रोथ का मुख्य आधार बने हुए हैं.

न्यू लॉन्च और फ्यूचर प्लान

कंपनी ने अगस्त में क्लासिक 350 गोरखा एडिशन लॉन्च किया, जो सशस्त्र बलों से कंपनी के ऐतिहासिक संबंधों को डेडिकेटेड है. कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं. फ्लाइंग फ्ली सी6 ने बेंगलुरु में अकेले 50,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर ली है. गोविंदराजन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी मजबूत ग्रोथ जारी है. त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी का फोकस प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने पर है.



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։