Տեխնիկական նորություններ

Cockroach is Back… एक दिन में ही ‘X’ पर 1.58 लाख फॉलोअर्स, क्या इससे दीपके को होने लगी कमाई?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 23, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘Cockroach is back’ नाम से X पर दमदार वापसी की है।
  • नया हैंडल एक दिन में 1.5 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स जुटाने में कामयाब हुआ।
  • मौजूदा नियमों के अनुसार, नया अकाउंट सीधे कमाई के लिए योग्य नहीं है।
  • पार्टी के पास लाखों फॉलोअर्स का बड़ा सोशल मीडिया बेस पहले से मौजूद है।

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी ने X (ट्विटर) पर Cockroach is back के नाम से दमदार वापसी की है. बताया जा रहा है कि इस अकाउंट के सिर्फ एक दिन में ही 158.4k से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए. यह नया हैंडल तब शुरू किया गया जब पार्टी का पिछला अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया था. बैन लगने के बावजूद भी इस संगठन ने तुरंत एक नया अकाउंट खोला और ऑनलाइन वापसी की. फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के बीच अब कई यूजर्स यह सवाल पूछ रहे हैं कि क्या कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके ने इस अकाउंट से पैसे कमाने शुरू कर दिए हैं? आइए जानते हैं क्या है इस सवाल का जवाब.

क्या नया अकाउंट कमाई कर सकता है? 

भले ही यह अकाउंट वायरल हो गया हो लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मॉनेटाइजेशन सिस्टम से तुरंत सीधी कमाई शुरू हो गई है. X के एड रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम के तहत क्रिएटर को अपने कंटेंट पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से पैसा कमाने के योग्य बनने के लिए कई शर्तों को पूरा करना पड़ता है. एक मुख्य शर्त यह है कि अकाउंट कम से कम 90 दिन पुराना होना चाहिए. अब क्योंकि Cockroach is back एक नया बनाया गया हैंडल है इस वजह से यह अभी इस शर्त को पूरा नहीं करता. 

यह भी पढ़ेंः कौन हैं तंबिदा संपाल? जिन्हें हर साल 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं उनके अरबपति पति, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

कुछ और जरूरी शर्तें 

भले ही यह अकाउंट मॉनेटाइजेशन के लिए अभी काफी नया हो लेकिन बताया जा रहा है कि यह X की कुछ मुख्य योग्यता शर्तों को पहले ही पूरी कर चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक इस हैंडल के पास एक एक्टिव प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है. जिससे इसे रेवेन्यू शेयरिंग फीचर्स के लिए जरूरी ब्लू वेरिफिकेशन टिक मिल गया है. इस अकाउंट ने काफी कम समय में 500 फॉलोअर्स की न्यूनतम जरूरत को भी आसानी से पूरा कर लिया. हालांकि एक और शर्त यह भी है कि मॉनेटाइजेशन एक्टिव होने से पहले क्रिएटर को पिछले 3 महीने में कम से कम 50 लाख ऑर्गेनिक पोस्ट इंप्रेशन हासिल करने होंगे. क्योंकि यह अकाउंट अभी नया है इस वजह से इसे योग्यता का पूरा चक्र पूरा करने में थोड़ा समय लगेगा. 

कॉकरोच जनता पार्टी की सोशल मीडिया पर पहुंच

इस नए हैंडल की तेजी से हो रही बढ़ोतरी कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा ऑनलाइन बनाए गए काफी बड़े फॉलोअर्स बेस का ही एक हिस्सा है. रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रुप ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले ही लाखों फॉलोअर्स बना लिए हैं. एक समय पर इसकी इंस्टाग्राम फॉलोइंग कथित तौर पर भारत के कई बड़े राजनीतिक संगठनों से भी ज्यादा हो गई थी.

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर कथित तौर पर यह दावा किया गया है कि संगठन का कोई भी स्पॉन्सर नहीं है. लेकिन इतने बड़े पैमाने पर मिली लोकप्रियता आखिरकार उन ब्रांड को अपनी तरफ खींच सकती है जो कोलैबोरेशन में दिलचस्पी रखते हों.

यह भी पढ़ेंः डायनासोर मर गए, लेकिन आज भी जिंदा हैं कॉकरोच! जानें कितना जिद्दी होता है यह जीव?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։