Տեխնիկական նորություններ

Galaxy S26 Ultra समेत सैमसंग के एक से एक धाकड़ फोन पर आ गई बड़ी छूट, हजारों रुपये सस्ता खरीदने का मौका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 4, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • सैमसंग ने कई स्मार्टफोन की कीमतों में की कटौती।
  • गैलेक्सी S26 सीरीज और A सीरीज के फोन हुए सस्ते।
  • 4 से 27 मई तक मिलेगा विशेष ऑफर का लाभ।
  • Pixel 10 पर भी मिल रही है आकर्षक छूट।

Samsung Smartphone Price Cut: सैमसंग ने एक ही झटके में अपने कई स्मार्टफोन सस्ते कर दिए हैं. दरअसल, पिछले कुछ महीने स्मार्टफोन मार्केट के लिए काफी मुश्किल रहे हैं. कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के चलते ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ गया था. अब ग्राहकों को राहत देते हुए सैमसंग ने एक साथ अपने कई फोन सस्ते कर दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मई से लेकर 27 मई तक कंपनी गैलेक्सी S26 सीरीज समेत कई दूसरे मॉडल भी सस्ते दामों पर अवेलेबल रहेंगे. खास बात है कि हजारों रुपये की बचत करने के लिए आपको न तो किसी कार्ड की जरूरत पड़ेगी और न ही कोई फोन एक्सचेंज करना होगा. आइए जानते हैं कि सैमसंग के किस फोन के दाम कितने कम हो गए हैं.

Samsung Galaxy S26 Ultra

सैमसंग के फ्लैगशिप डिवाइस Galaxy S26 Ultra की खरीद पर सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका मिल रहा है. कंपनी ने इसके तीनों वेरिएंट्स की कीमतें 9,000-9,000 रुपये कम कर दी है. अब आपको 12GB + 256GB वेरिएंट खरीदने के लिए 1,39,999 रुपये की जगह 1,30,999 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. इसी तरह इसके 16GB + 1TB वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये से कम होकर 1,80,999 रुपये हो गई है.

Samsung Galaxy S26 

S26 सीरीज के बेस वेरिएंट की बात करें तो यह 8,000 रुपये सस्ता हो गया है. सैमसंग की वेबसाइट पर अब इसके 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 87,999 रुपये से घटकर 79,999 रुपये और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 1,07,999 रुपये से घटकर 99,999 रुपये रह गई है. 

Samsung Galaxy A37

प्रीमियम सेगमेंट के साथ-साथ सैमसंग ने मिड-रेंज सेगमेंट के फोन भी सस्ते कर दिए हैं. Galaxy A37 के सभी वेरिएंट अब 5,000 रुपये की छूट के साथ अवेलेबल है. प्राइस रिवाइज होने के बाद इस फोन की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये हो गई है. 

Samsung Galaxy A57

Galaxy A57 की कीमतों में 7,000 रुपये की कटौती की गई है. इसके दोनों वेरिएंट अब क्रमश: 49,999 रुपये और 55,499 रुपये में अवेलेबल है. पहले 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये थी. 

Pixel 10 भी मिल रहा सस्ता

सैमसंग के इन फोन की तरह गूगल के पिक्सल 10 पर भी इस समय छूट का फायदा उठाया जा सकता है. पिछले साल अगस्त में इस फोन को 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी यह अमेजन पर 72,999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर लगभग 2200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro मॉडल्स में दिखेगा यह बड़ा बदलाव, गलती से लीक हुई इमेज ने कर दिया खुलासा



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։