Տեխնիկական նորություններ

Google और Gucci मिलकर बनाएंगी स्मार्ट चश्मे, मेटा और ऐप्पल की बढ़ गई टेंशन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 18, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


  • Google और Gucci प्रीमियम स्मार्ट चश्मे मिलकर बनाएंगे।
  • गूगल चश्मे को फैशनेबल और रोजमर्रा के उपयोग लायक बनाएगी।
  • स्मार्ट चश्मों के दो वर्जन, डिस्प्ले रहित और डिस्प्ले सहित आएंगे।
  • पहला वर्जन इस साल, Gucci ब्रांडेड अगले साल लॉन्च हो सकता है।

Google And Gucci Smartglasses: स्मार्ट चश्मों को लेकर कंपीटिशन तेज होता जा रहा है. अभी तक मेटा इस सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है, लेकिन इस साल उसकी बादशाहत को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इसी साल ऐप्पल अपना पहला एआई स्मार्ट चश्मा लॉन्च कर सकती है. इसी बीच एक ताजा जानकारी ने इस रेस को और मजेदार बना दिया है. बताया जा रहा है कि Google ने लग्जरी फैशन हाउस Gucci के साथ हाथ मिलाया है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां मिलकर प्रीमियम Android XR-बेस्ड स्मार्ट चश्मे तैयार करेगी. इसे रेगुलर वीयर के लिए डिजाइन किया जाएगा ताकि यूजर्स पूरे दिन पहने रख सके.

Google और Gucci आईं एक साथ

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टनरशिप में गूगल अपनी टेक एक्सपर्टीज को Gucci की डिजाइन एक्सपर्टीज के साथ यूज करेगी. गूगल चाहती है कि वह अपने स्मार्ट चश्मे को इस तरह डिजाइन करे कि वह एक टेक गैजेट न लगकर डेली के फैशन में मिल जाने वाला डिवाइस लगे. ऐसे में माना जा रहा है कि इस चश्मे में स्टाइलिश फ्रेम के साथ रिफाइन्ड फिनिशिंग देखने को मिल सकती है. इस ऑफरिंग के जरिए गूगल ने मेटा और ऐप्पल के लिए मुकाबले को और कड़ा कर दिया है. 

ऐप्पल का शुरू किया ट्रेंड पकड़ रहा है जोर

कुछ साल पहले ऐप्पल का शुरू किया ट्रेंड अब जोर पकड़ रहा है. दरअसल, टेक दिग्गज ने अपनी प्रीमियम ऐप्पल वॉच के स्पेशल एडिशन के लिए Hermès के साथ पार्टनरशिप की थी. अब दूसरी कंपनियां भी इसी राह पर चलते हुए अपने गैजेट को लाइफस्टाइल एक्सेसरीज में बदलना चाह रही हैं. ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रेस में आगे रहने के लिए मेटा Prada के साथ हाथ मिला सकती है. 

स्मार्ट चश्मों के दो वर्जन पर काम कर है गूगल

ऐप्पल की तरह गूगल भी स्मार्ट चश्मों के दो वर्जन पर काम कर रही है. कंपनी के पहली जनरेशन के स्मार्ट चश्मे ऑडियो और कैमरा-बेस्ड असिस्टेंस पर फोकस करेंगे. यानी इनमें यूजर को एआई असिस्टेंट यूज करने, फोटो-वीडियो कैप्चर करने और रियल-टाइप अपडेट का ऑप्शन मिलेगा. इनमें कोई डिस्प्ले नहीं लगा होगा. दूसरा वर्जन ज्यादा एडवांस होगा. इसमें मेटा रे-बेन ग्लासेस की तरह इन-लेंस डिस्प्ले मिलेगा और यह एक फोन की तरह ही काम करेगा. 

कब लॉन्च होंगे गूगल के स्मार्ट चश्मे?

गूगल के स्मार्ट चश्मों का पहला वर्जन इसी साल लॉन्च हो सकता है. माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक गूगल बिना डिस्प्ले वाले चश्मे लॉन्च कर देगी, वहीं Gucci ब्रांडेड वर्जन के लिए इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है. इसे अगले साल तक लॉन्च किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Android Vs iOS: वफादारी के मामले में ऐप्पल यूजर्स आगे, एंड्रॉयड यूजर्स पाला बदलने के लिए ज्यादा तैयार



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։